महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट डूब गई। बोट में करीब 80 यात्री सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 66 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी लोग लापता हैं। बोट मालिक का आरोप है कि मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… रेस्क्यू में जुटी नौसेना की 11 बोट, 4 हेलिकॉप्टर जानकारी के मुताबिक, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट इस इलाके में मौजूद है। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर ट्वीट किया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूचना मिली कि एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। तत्काल सहायता के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई हैं। हम जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं, सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिला प्रशासन को उन सभी प्रणालियों को बचाव कार्य में लगाने के आदेश दिए गए हैं।