गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने शूटरों से कहा था कि ऐसे फायरिंग करना कि सलमान खान को डर लगे। तुम लोग हेलमेट मत पहनना और सिगरेट पीते रहना, ताकि CCTV फुटेज में घबराए हुए न लगो। 14 अप्रैल की सुबह सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। स्पेशल काेर्ट में दाखिल 1,735 पन्नों की चार्जशीट में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटिंग से पहले शूटरों और अनमोल के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप का जिक्र किया है। गैंगस्टर अनमोल ने दो शूटरों को निर्देश दिए थे
अनमोल की शूटरों से सिग्नल ऐप पर बातचीत हुई थी। इसमें अनमोल ने शूटर्स को सलमान के घर पर ज्यादा से ज्यादा गोलियां चलाने के आदेश दिए थे। उसने कहा था- ‘ऐसे फायरिंग करना कि भाई (सलमान) बुरी तरह डर जाए।’ चार्जशीट में बताया गया कि अनमोल ने शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से कहा था कि वो हेलमेट न पहनें और स्मोकिंग करते रहें, ताकि वो डरे हुए ना लगें। 4 जून को रिकॉर्ड हुआ था सलमान का बयान
इस चार्जशीट में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के दिए बयान को भी शामिल किया है। सलमान के इस बयान को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एंटी एक्सटॉर्शन सेल के साथ 4 जून को रिकॉर्ड किया था। अपने बयान में सलमान ने बताया था कि घर पर फायरिंग के वक्त वे कहां थे और क्या कर रहे थे। इसमें सलमान ने कहा था कि गैंगस्टर अनमोल से सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवारवालों को भी खतरा है। पढ़िए, सलमान ने अपने स्टेटमेंट में क्या कहा था
सलमान खान ने कहा था, ‘मैं प्रोफेशन से एक फिल्म स्टार हूं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 35 सालों से काम कर रहा हूं। बांद्रा के बैंडस्टैंड के पास मेरे घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास कई मौकों पर मेरे फैंस की भीड़ जमा होती है। अपना प्यार उन्हें दिखाने के लिए मैं अपने फ्लैट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से अपना हाथ वेव करता हूं। साथ ही जब मेरे घर पर पार्टी होती है, दोस्त और परिवार के लोग, मेरे पिता आते हैं तो मैं बालकनी में उनके साथ समय बिताता हूं। काम के बाद या फिर सुबह जल्दी मैं बालकनी में ताजी हवा खाने के लिए जाता हूं। मैंने अपने लिए प्राइवेट सिक्योरिटी भी रखी हुई है।’ सलमान ने अपने बयान में ये 5 पॉइंट भी गिनवाए लॉरेंस का प्लान मुझे और परिवारवालों को मारने का था: सलमान
14 अप्रैल की घटना के बारे में एक्टर ने कहा- ‘उस दिन मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे। पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है। सलमान ने ये भी बताया था कि इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। मुझे पता चला है कि लॉरेंस ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुझे विश्वास है कि लॉरेंस गैंग ने मेरी बालकनी पर फायरिंग करवाई थी। पहले भी लॉरेंस और उसके गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। मुझे विश्वास है कि लॉरेंस ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया, जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसका प्लान मुझे और मेरे परिवार वालों को मारने का था, इसलिए उसने ये हमला करवाया।’ सलमान के घर पर 14 अप्रैल को हुई थी पांच राउंड फायरिंग सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले अपराधी बाइक पर आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर कुछ राउंड फायरिंग की और फिर वहां से भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने इन अपराधियों को गुजरात से पकड़ा था। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है। इस समय फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं सलमान सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में जारी है। शुरुआत में सलमान खान रियल लोकेशंस पर शूटिंग करने वाले थे, हालांकि धमकियां मिलने और फायरिंग होने के बाद अब सलमान सुरक्षा के मद्देनजर फिल्मसिटी में ही शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसका निर्देशन ए आर मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) कर रहे हैं। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस सलमान के पुराने दोस्त साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।