ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस मिशन के लिए चुने गए:भारत और अमेरिका के संयुक्त मिशन का हिस्सा होंगे, राकेश शर्मा के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनेंगे

भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनेट चुन लिया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन के मुख्य अंतरिक्ष यात्री होंगे। शुभांशु के अलावा, कैप्टन प्रशांत नायर को भी इस मिशन के लिए चुना गया है। वे बैकअप के तौर पर इस मिशन का हिस्सा होंगे। शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) कब जाएंगे, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। ISRO ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) ने ISS के लिए अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (एसएफए) किया है। 4 गगनयात्रियों में से शुभांशु का चयन
ISRO ने कहा कि नेशनल मिशन असाइनमेंट बोर्ड ने शुभांशु और प्रंशात का चयन किया है। इसके लिए पहले 4 नाम दिए गए थे। इस करार से भारत को अपने आगामी गगनयान मिशन को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…