11 सितंबर, शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में राहु के साथ रहेगा और इस पर केतु की दृष्टि रहेगी। इस कारण मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जॉब और बिजनेस में इन राशि वालों के लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। आसपास या साथ वालों से विवाद होने की भी आशंका बन रही है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इनके अलावा मेष, तुला और मकर राशि वाले लोग सितारों के बुरे असर से बचे रहेंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी। घर के बदलाव संबंधी विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन तथा मौज मस्ती संबंधी गतिविधियों में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। जरा सी सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। दूसरों के झमेले में हस्तक्षेप करने से दूर रहें।
व्यवसाय- आपकी कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। तथा कार्य क्षेत्र में रुके हुए काम पुनः गति पकड़ेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। क्योंकि यह संबंध आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।
लव- घर में अधिक हस्तक्षेप करना परिवार के सदस्यों को नाराज कर सकता है। इसलिए सबको अपनी तरह से काम करने की भी स्वतंत्रता मिलना जरूरी है।
स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। क्योंकि उनके द्वारा किसी प्रकार की चोट लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें, इससे आपके अंदर चल रही कई गलतफहमियां सुलझेंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपका बढ़ता विश्वास भी आपको शांति और मानसिक सुख प्रदान करेगा।
नेगेटिव- बच्चों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए फालतू की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मामूली सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी भी बात को ज्यादा तूल ना दें।
व्यवसाय- मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। अपने काम के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। तथा कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। युवाओं को आपसी वार्तालाप से अपनी किसी समस्या का हल भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना रखकर मित्रवत व्यवहार रखें। इससे वे आसानी से अपनी समस्याओं को आपके साथ शेयर कर पाएंगे। आपके ईगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि अधिकतम निर्णय आप स्वयं ही लें। अपनी देखरेख में ही माल तैयार करवाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों की ऑफिस के मित्रों के साथ गेट-टूगेदर करने की योजना बनेगी।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती हैं। एक्सरसाइज वगैराह अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- आज हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की जरूरत संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा।
नेगेटिव- घर की किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। किसी पर इल्जाम लगाने की अपेक्षा बेहतर है कि अपनी चीजों को अच्छी तरह संभालकर रखें। ऑफिस के कुछ कामों को घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- किसी भी प्रकार के व्यवसायिक कार्यों के पेपर बहुत अधिक ध्यान से पढ़ने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर वगैरह करें। जरा सी लापरवाही से बहुत बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होने से आपका सहयोग व देखभाल उन्हें खुशी प्रदान करेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने के प्रति आपका पूर्ण समर्पण भाव रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने की वजह से आप सम्मानित भी होंगे। कोई आर्थिक परेशानी होने से आपके मित्र आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपके विचारों में बहुत अधिक वहम और संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- अपने किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दिक्कत हो रही हो तो घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की मदद अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। तथा उनके मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी व खांसी जुकाम रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था में आपका विशेष योगदान आपको समाज में मान-सम्मान व यश की प्राप्ति करवाएगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। क्योंकि उसकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की भी आशंका बन रही है। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। आज किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की बजाय स्वयं ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ कमजोरी और थकान महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
तुला – पॉजिटिव- आज किसी भी गतिविधि में दिल की बजाय दिमाग से काम लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय- किसी राजनीतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह तथा मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। और वर्तमान कार्यप्रणाली में नई-नई तकनीक अपनाकर आप और अधिक बेहतर कार्य कर पाएंगे।
लव- घर की देखभाल में पति-पत्नी दोनों का सहयोग वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ नकारात्मक विचारों को अपने अंदर ना उपजने दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत करवाएगा। बच्चे भी अनुशासित तथा आज्ञाकारी रहेंगे।
नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पारिवारिक व्यक्तियों का उचित सहयोग आपको चिंता मुक्त रखेगा।
व्यवसाय- आज आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ जाने से महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। कर्ज लेने की भी संभावना बनी हुई है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मेल मुलाकात समाज में आप की छवि को खराब कर सकती हैं। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी तथा उसके साथ लाभदायक मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। समय का भरपूर फायदा उठाएं। मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी नजर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता अवश्य बनाकर रखें। जरा सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है। ऑफिस में अपने पेपरों तथा फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें। जरा सी लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उनकी गतिविधियों में पूरा सहयोग करना आपको महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करवाएगा। आपके व्यक्तित्व के समक्ष आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। किसी धार्मिक संस्था द्वारा आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
नेगेटिव- कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करना अति आवश्यक है। क्योंकि जरा सी गलती आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा संबंधी तैयारी करने में और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज कार्य संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श होगा तथा आज की योजनाएं भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाली है। अगर कोई निवेश करने संबंधी योजना बन रही हैं तो तुरंत उस पर अमल करें, क्योंकि समय उत्तम है।
लव- पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या पर साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे तथा सफल भी होंगे। घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- अपना अधिकतर समय बागवानी करने या प्रकृति के समीप रहकर व्यतीत करें। आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचानें और उससे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। इससे आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।
नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर नकारात्मक वातावरण व्याप्त हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की सहायता से इस समस्या से उबरने में मदद मिलेगी। अपने कीमती सामान का ध्यान अवश्य रखें, खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की रुकावटें आ सकती हैं। अभी ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है इसलिए धैर्य बनाकर रखें। उचित समय आने पर समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी।
लव- अधिकतर समय घर में व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों को खुशी मिलेगी। तथा हास-परिहास और आपसी गपशप में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। योगा तथा मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- आज आपका दिन परिवारिक लोगों की सुख-सुविधा की देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आप को और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। तथा आपसी भावनात्मक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपका शंकालु व जिद्दी स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है। अपने स्वभाव में सहजता व लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए और अधिक फोकस रखें।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। क्योंकि आपने कार्य क्षेत्र में जो परिवर्तन किया है, उसको सुचारू रूप से चलाने के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लेकर आएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अत्यधिक तनाव ना हावी होने दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1