चंपाई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं:कई विधायकों के साथ होने की खबर, पूर्व सीएम के घर से JMM का झंडा हटा

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए है। ऐसी खबर है कि उनके साथ JMM के कई विधायक भी हैं, जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पूर्व सीएम के घर से JMM का झंडा हट गया है। चंपाई की रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास बीजेपी नेताओं से मुलाकात हो सकती है। शनिवार की रात ही चंपाई सोरेन विधायकों के साथ रांची से कोलकाता पहुंच गए थे। सूत्र बताते हैं कि कोलकाता में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी। उसके बाद वो रविवार को वो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार से ही चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। चंपाई के अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी बीजेपी में जाने की खबर है।