छत्तीसगढ़-ओडिशा में मानसून की एंट्री, 17 राज्य कवर किए:मुंबई में तेज बारिश जारी, MP-बिहार के 52 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

देश में 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 दिन में 111 इंच (2840 mm) से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर मई में 430 से 450 mm तक ही बरसात होती है। मुंबई में बुधवार को जमकर बारिश हो रही है। ठाणे भी तेज बारिश जारी है। इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने जिलों प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्यप्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 kmph तक हो सकती है। बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। आज सात जिलों में हीटवेव जबकि 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। देश में इस मानसून सीजन औसत 106% बारिश की संभावना
इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 106% तक बारिश हो सकती है। पिछले महीने इसे 105% बताया गया था। जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। IMD ने 27 मई को बताया था, ‘देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108% हो सकती है। यानी इस दौरान 87 cm से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA कहा जाता है। MP-महाराष्ट्र में ज्यादा, बिहार-झारखंड में कम बारिश होने का अनुमान राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: इंदौर, खरगोन-धार में सुबह से बारिश, भोपाल में आंधी चली, रायसेन में सड़कों पर पानी भरा, एमपी के 40 जिलों में आज भी अलर्ट मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर चला। भोपाल में बुधवार देर रात तक तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। शाजापुर जिले में कई पेड़ गिर गए। वहीं, रायसेन में सड़कों पर पानी भर गया। इधर, बुधवार सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई। इंदौर, खरगोन, धार में सुबह से ही तेज बारिश का दौर रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में पारा 46 पार, 2 दिन बाद मिल सकती है राहत राज्य में आंधी-बारिश का दौर धीमा पड़ने के बाद अब गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में तेज गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: कानपुर, रामपुर में बारिश, आज 30 शहरों में अलर्ट, 48 घंटे में 8 जिलों में बरसात हुई, नौतपा के तीसरे दिन नहीं चली हीटवेव यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। कानपुर और रामपुर में बारिश हो रही है। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल रही है। पिछले 48 घंटे में 8 शहरों में बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: नौतपा में आया मानसून…बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र के रास्ते दंतेवाड़ा से एंट्री, 29 जिलों में गरज-चमक के साथ गिर सकती है बिजली छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने समय से 13 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर 10 जून के आसपास पहुंचने वाला मानसून इस बार 28 मई को ही दंतेवाड़ा को पार कर गया है।मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 29 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी से होगी परेशानी बिहार के 12 जिलों में आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30 से 40 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 14 जिलों में आज बारिश, कल से पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट हरियाणा में लगातार 4 दिनों तक बरसात होगी। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को 14 जिलों और गुरुवार-शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 16 जिलों में हल्की बारिश-आंधी की संभावना, 40.6 डिग्री तापमान के साथ समराला सबसे गर्म पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि ये अभी सामान्य के करीब है। समराला में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए 16 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: कांगड़ा में तेज बारिश-ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान, एक जून तक ज्यादातर भागों में बरसेंगे बादल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश में स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हुई। ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुल्लू और मंडी के कुछेक भागों में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला में भी आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…