छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल के घर CBI रेड:कांग्रेस विधायक और 5 IPS अफसरों के यहां भी छापा; महादेव सट्टा ऐप मामले में एक्शन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और 5 IPS अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव, ASP आरिफ शेख, आनंद छाबड़ा, प्रशांत अग्रवाल और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर CBI ने छापा मारा है। महादेव सट्टा ऐप मामले में टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक CBI की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं। देवेंद्र और भूपेश बघेल के यहां समर्थकों की भीड़ फिर पहुंचने लगी है। भूपेश के घर होली से पहले ED की रेड पड़ी थी होली से ठीक पहले भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। इसमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी है। पढ़ें पूरी खबर महादेव सट्टा ऐप का मामला समझिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सट्टे पर बैन लगाने के बाद इसे ऑनलाइन गेमिंग के तौर शुरू किया गया । इसमें लाइव क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा ताश-पत्ती व लूडो पर दांव लिया जाता है। इंटरनेट पर महादेव सट्टा ऐप सर्च करने पर कुछ मोबाइल नंबर डिस्प्ले होते हैं। उन नंबरों पर कॉल करने पर रजिस्ट्रेशन का मैसेज आने के साथ कुछ रुपए यानी 100 से 500 तक जमा करने को कहा जाता है। ऐसा करने के बाद फिर वॉट्सऐप नंबर मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से पहुंचता है। उन नंबरों पर अपनी पसंद के गेम पर दांव लगाए जा सकते हैं। मैसेज में खाता नंबर देकर प्रोटेक्शन मनी के तौर पर कुछ रुपए जमा करने को भी कहा जाता है। सिक्योरिटी मनी जमा करने वालों का ही दांव महादेव सट्टा ऐप स्वीकार करता है। दांव लगने पर सटोरिए के खाते में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते हैं। 3 हजार खाते फ्रीज, प्रदेश में 70 से ज्यादा मामलों में 300 गिरफ्तार महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ में 70 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। इसमें 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 हजार से ज्यादा खाते मिले हैं, जिसे ब्लॉक कराया जा रहा है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहली FIR 31 मार्च 2022 को मोहन नगर थाना में की गई थी। इसमें पहली गिरफ्तारी दुर्ग के आलोक सिंह, खड्ग सिंह और राम प्रवेश साहू की हुई थी। तीनों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान महादेव सट्टा बुक का खुलासा हुआ। उसके बाद सुपेल, फिर जुलाई में रायपुर के तेलीबांधा में केस दर्ज किया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाला सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा का किंग है। वह अपने दोस्त रवि उप्पल, कारोबारी अनिल अग्रवाल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसमें कई सराफा, सरिया, कपड़ा कारोबारियों का पैसा लगा है। ……………………………………….. भूपेश बघेल के घर रेड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रेड के बाद बोले बघेल-33 लाख रुपए ले गई ED:मंतूराम केस की पेनड्राइव, कुछ दस्तावेज भी ले गए; कल कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन होली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर