छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर:शव-हथियार बरामद; कोर इलाके में हो रही मुठभेड़, 2 जवान जख्मी

छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG और CRPF के 500-600 जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है। DIG कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है। DIG ने बताया कि मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान शवों को लेकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें सिर्फ मार्च में ही 10 के भीतर 49 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ की 3 तस्वीरें… 20 मार्च: राज्य में दो मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुईं। इनमें 30 नक्सली मारे गए। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मारा गया। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। पूरी खबर पढ़ें… शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंच से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह की इस डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। —————————————- नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 9 साल के बच्चे-बच्चियों को हथियार पकड़ा रहे नक्सली: 130 लड़के-लड़कियां सीख रहे स्नाइपर चलाना, बम बनाना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें… राशन का इंतजार कर रहे थे…मिलते ही ठिकाना बदलते:सरेंडर-नक्सली के इनपुट से मारे गए 26 नक्सली, ग्रामीण बोले-फायरिंग सुनकर हम घरों में छिपे थे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली राशन के लिए इंतजार कर रहे थे। नक्सलियों को राशन मिल जाता तो ठिकाना बदल देते, लेकिन सरेंडर नक्सली दिनेश का इनपुट एकदम सटीक निकला। ठिकाना बदलने से पहले जवानों ने नक्सलियों को 3 लेयर में घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर