छावला में अस्सी साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक नौजवान युवक ने अस्सी साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। यह घटना छावला नजफगढ़ क्षेत्र की है। पुलिस ने घटना की बाबत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 37 वर्षीय सोनू के तौर पर हुई। वह पेशे से प्लम्बर है। पीड़ित महिला ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपनी आपबीती सुनाई। किस तरह वह आरोपी के सामने रहम की भीख मांगती रही। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं था। मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छह महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Eighty year old woman raped in Chawla, accused arrested