जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण:पुरी में लकड़ी, ऊंटारी में 13 क्विंटल सोने से बने; 13 विग्रहों की रोचक कहानी

किसी मंदिर में कृष्ण की 1280 किलो सोने से बनी प्रतिमा है, कहीं लकड़ी से बनी बिना हाथ-पैर की अपूर्ण मूर्ति। कहीं पर भगवान बालरूप में हैं, तो कहीं मूंछ वाले कृष्ण भी। जन्माष्टमी पर खास मंडे मेगा स्टोरी में श्रीकृष्ण के मंदिरों में अलग-अलग तरह की 13 भंगिमाओं की रोचक कहानी… *** रिसर्च: शशिकांत साल्वी, आदित्य द्विवेदी ग्राफिक्सः अजीत सिंह, महेंद्र वर्मा ये खबर भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज: घर में पूजन कैसे करें, उज्जैन-मथुरा के ज्योतिषाचार्य से जानिए मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त आज (सोमवार, 26 अगस्त) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। द्वापर युग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में अष्टमी की रात श्रीकृष्ण प्रकट हुए थे। उस समय रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि का चंद्र था। आज रात भी रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि का चंद्र रहेगा। श्रीकृष्ण रात में अवतरित हुए, इस वजह से जन्माष्टमी रात में मनाने की परंपरा है। पढ़ें पूरी खबर… भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव: जन्माष्टमी के मौके पर आज रात 2.30 तक खुले रहेंगे द्वारकाधीश मंदिर के द्वार गुजरात के द्वारका में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सभी इंतजाम कर लिए हैं। सुबह 6 बजे मंगला आरती हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे तक भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह 8 बजे भगवान स्नान करेंगे और 10 बजे उन्हें स्नान भोग लगाया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…