अनंत अंबानी की बचपन की नर्स ललिता डिसिल्वा ने बताया कि अनंत अंबानी की शादी में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ था। इससे पहले वे आकाश और श्लोका की शादी का भी हिस्सा बनी थीं। ललिता ने आगे कहा कि अनंत को बचपन से ही जानवरों से बहुत प्यार था। वे बचपन में सिर्फ जानवरों को खरीदने के लिए पेरेंट्स से पैसे मांगते थे। ललिता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने सगे बेटे से ज्यादा अनंत के साथ वक्त बिताया है। वहीं अनंत भी इस चीज की क्रद करते हैं। वे हजार लोगों से घिरे भी होते हैं, तब भी ललिता की एक आवाज पर उनके पास आ जाते हैं। ललिता ने बताया कि वे कैसे बनीं अनंत की नर्स हिंदी रश के साथ इंटरव्यू में ललिता ने बताया कि मुकेश अंबानी के एक दोस्त ने उन्हें अंबानी परिवार के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- अनंत अंबानी मेरे पहले बच्चे हैं। एक कॉल आने के बाद मैं यूं ही अंबानी हाउस चली गई। वहां मेरा बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ये 1996 के आसपास की बात है। उन्होंने मुझसे कुछ सवाल किए और मैंने सबका जवाब दिया। अंनत के बारे में ललिता ने कहा- मैंने अनंत को कभी अंबानी के बच्चे के तौर पर नहीं देखा था। मैं सबको एक बराबर ट्रीट करती थी। उनके पेरेंट्स भी हमारे प्रति बहुत नॉर्मल थे। मैं उनके साथ थोड़ी सख्ती के साथ बर्ताव करती थी, लेकिन हमेशा मां जैसा प्यार किया। ‘अनंत भीड़ में भी मेरी आवाज सुनकर पास आ जाते हैं’ ललिता ने यह भी बताया कि जब भी कभी अनंत उनसे मिलते हैं, तो उनका व्यवहार प्यार भरा होता है। इस बारे में वे कहती हैं- जब मैं मुंबई में होती हूं, तो हर मंगलवार सिद्धिविनायक जाती हूं। अगर मुझे वहां अनंत दिखते हैं, तो हजारों लोगों से घिरे होने के बावजूद वे एक आवाज पर मेरे पास आ जाते हैं और मुझे गले लगा लेते हैं। ललिता बोलीं- अनंत को हमेशा से जानवरों से प्यार था ललिता ने बताया कि कभी भी अनंत को महंगे गिफ्ट्स का शौक नहीं था। वे पेरेंट्स से इसलिए पैसे मांगते थे ताकि जानवरों को खरीद कर उनकी देखभाल कर सकें। इसे बारे में ललिता ने कहा- वे बचपन से ही एनिमल लवर रहे हैं। मैं अब भी जब उनके बारे में बात करती हूं तो पुरानी यादों में खो जाती हूं। मैंने अपने बेटे की तुलना में उसके साथ अधिक समय बिताया है। ‘शादी में अनंत से मिलना मेरे लिए यादगार पल था’ ललिता ने अंबानी परिवार की शादियों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अनंत से पहले उन्हें आकाश और श्लोका की शादी में भी बुलाया गया था। अनंत अंबानी की शादी के बारे में बात करते हुए ललिता ने कहा- मैं बता नहीं सकती थी कि पूरी फैमिली शादी में कितनी खुश थी। जब अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध गए थे, तब मुकेश सर ने मुझसे कहा- लता, तुम्हारे बाबा की शादी हो गई है। ये सुन मैं बहुत खुश हो गई थी। मेरे लिए यादगार पल था जब मैं शादी में अनंत से मिली थी।