जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की गाड़ी खाई में गिरी:2 जवानों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई। सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। आर्मी गाड़ी खाई में गिरने की 5 घटनाएं… 24 दिसंबर 2024: 5 जवानों की मौत हुई 24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। पूरी खबर पढ़ें… नवंबर 2024: दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत ​​​​​​
नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी। 19 अगस्त 2023: लद्दाख में सेना का वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। 29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत 29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एम्बुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… 23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत 23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर…