जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 27 मौतें:शाह आज पहलगाम जाएंगे; मोदी सऊदी अरब का दौरा छोड़ भारत लौट रहे, हाईलेवल मीटिंग करेंगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन घाटी इलाके मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुई। आतंकियों ने यूपी के सुभम द्विवेदी से नाम पूछा फिर उसके सिर में गोली मारी। इसके बाद अन्य लोगों पर फायरिंग की और मौके से भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। तब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। पहलगाम अटैक के मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं। देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इसके बाद श्रीनगर पहुंचे। यहां पर भी सुरक्षा एजेंसियों के सीनियर लीडर्स और अन्य साथ हाईलेवल मीटिंग की। शाह आज पहलगाम जा सकते हैं। वहीं, सऊदी अरब के दो दिन दौरे पर गए पीएम मोदी अपना दौरा बीच में छोड़ भारत वापस लौटे। वे बुधवार सुबह दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग करेंगे। अमेरिका, ईरान, रूस, इटली, यूएई सहित अन्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की है। भारत के साथ खड़े रहने की बात कही है। अपनों की लाशों के बीच रोते-बिलखते रहे टूरिस्ट: फायरिंग से बिछ गईं 26 लाशें, VIDEO में पहलगाम हमले का मंजर मिनी स्विट्जरलैंड में टूरिस्ट पर हमले के 18 PHOTOS: एक पर्यटक के सिर में गोली मारी, मैदान में घायल पति को संभालती रही पत्नी; 26 मौतें मरने वालों के नाम
1. मनुज नाथ (कर्नाटक)
2. शिवम मोगा (कर्नाटक)
3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा)
4. हिमांशी नरवाल (हरियाणा)
5. शुभम द्विवेदी (यूपी)
6. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र)
7. अतुल मोहने (महाराष्ट्र)
8. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग)
9. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)
10. मनीष रंजन (हैदराबाद)
11. संजय लेले
12. हिम्मत कलाथय
13. प्रशांत कुमार
14. रामचन्द्रन
15. शलिंदर कल्पिया मरने वाले विदेशी टूरिस्ट के नाम 16. सुदीप नेवपाने (नेपाल) 17. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) घायलों के नाम
1. विनो भट्ट (गुजरात)
2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
3. अभिजवन राव (कर्नाटक)
4. संतरू (तमिलनाडु)
5. साहसी कुमारी (उड़ीसा)
6. डॉ. परमेश्वर
7. माणिक पाटिल
8. रिनो पांडे इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है। ​​​​ आतंकी हमले के बाद की 10 तस्वीरें… पिछले साल राजस्थान के कपल पर फायरिंग हुई थी
18 मई 2024: रात में दो जगह आतंकी हमले हुए थे। पहली घटना अनंतनाग के पहलगाम के पास एक ओपन टूरिस्ट कैंप की थी। यहां आतंकियों ने राजस्थान के जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले एक टूरिस्ट कपल को गोली मारी थी। कुछ देर बाद शोपियां के हीरपोरा में रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख को गोली मारी थी। ऐजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में दोनों हमले तब हुए थे, जब यहां आर्टिकल-370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे थे। अमरनाथ यात्रा के लिए अहम है पहलगाम रूट
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पहलगाम रूट अहम है। इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है। तीन किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पर पहुंचती है। यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है। पहलगाम हमले पर किसने क्या कहा…