जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार-रविवार की रात बारिश के बाद रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में बादल फटने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। रामबन जिले के बनिहाल इलाके में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। इसके अलावा लैंडस्लाइड की वजह से किश्तवाड़-पद्दर मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। यहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहाड़ से मलबा गिरते देखा जा सकता है। कुछ इलाकों में पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। एक वीडियो में तीन-चार टैंकर और कुछ अन्य गाड़ियां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा होटल और घर भी मलबे से प्रभावित दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में तबाही की तस्वीरें… राजस्थान-MP में गर्म रहेगा मौसम, 20 राज्यों में बारिश मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है। गुजरात में आज हीटवेव का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज गर्मी का असर बना रहेगा। मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीटवेव यानी लू की चपेट में रहेंगे। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) और राजस्थान में आज मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजस्थान में आज तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41°C डिग्री और न्यूनतम 20-23°C के बीच रहने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां बिजली गिरने की संभावना है। इधर, केरल- तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में चली धूलभरी हवा, पारा 3 डिग्री तक गिरा:जोधपुर, बीकानेर, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर समेत कई जिलों में चली हवा के कारण इन शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार से उत्तरी हवा चलने लगेगी, जिससे तापमान में और थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… एमपीः 5 जिलों में चलेगी लू; ग्वालियर-शिवपुरी में रातें भी गर्म रहेंगी मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है। इससे पहले शनिवार को भी कई जिलों में लू चली। पूरी खबर पढ़ें… यूपीः वाराणसी सहित 38 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट:50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश 38 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगह पर ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की संभावना है। ईरानी विक्षोभ होने की वजह मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अप्रैल के बाद बढ़ेगा अधिकतम तापमान बिहार में आज यानी रविवार को 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी किसी भी जिले के तेज बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिसार रहा सबसे गर्म जिला हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…