जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने पर हंगामा:नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया, टोंक रोड का जाम खुला, स्थिति कंट्रोल में

जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। सांगानेर थाना क्षेत्र में स्थित मंदिर के सामने लोगों ने करीब तीन घंटे तो टोंक रोड को जाम रखा। पुलिस अधिकारियों के समझाइश के बाद भी जाम नहीं खुला तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटा दिया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने जाम खुलवा दिया। इससे पहले शनिवार सुबह पुलिस को मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 3 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ दी थी। आरोपियों से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी शनिवार को सामने आया है। स्थिति नियंत्रण में, लोगों से की जा रही समझाइश शनिवार सुबह करीब 10 बजे से लगे जाम को खुलवा लिया गया है। इस बीच अधिकारी लगातार प्रदर्शन करने वाले लोगों से समझाइश भी कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। अब देखिए- जाम और प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS… विवाद पर किसने क्या कहा-