जरूरत की खबर- आपकी रसोई एक मेडिकल स्टोर है:जानिए 10 मसालों व जड़ी-बूटियों के औषधीय गुण और क्या कहती है साइंस रिसर्च

भारतीय खाना मसालों के बिना अधूरा है। दाल में तड़का लगाना हो तो मसाले का उपयोग किया जाता है, सब्जी बनानी हो तो राई-जीरे से लेकर गरम मसाला तक डाला जाता है। वहीं बिरयानी बनानी हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि प्याज-लहसुन और खड़े मसालों के बिना काम चल जाए। लेकिन ये मसाले और जड़ी-बूटियां खाने को सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बनाते, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपका किचन दरअसल एक ‘मेडिसिन की दुकान’ है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, मसाले न केवल भोजन और पेय पदार्थों का स्वाद, सुगंध और रंग बढ़ाते हैं, बल्कि ये कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। मसालों और जड़ी-बूटियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैंसररोधी और शुगर व कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। तो आज ‘जरूरत की खबर’ में हम बात करेंगे रसोई में मिलने वाले ऐसे ही कुछ मसालों की, जो कई बीमारियों को दूर रखने के लिए रामबाण हैं। लौंग- लौंग को सेहत के लिए वरदान माना गया है। सामान्य तौर पर इसका उपयोग गरम मसाले, बिरयानी, अचार वगैरह में होता है। लेकिन यह एक औषधि भी है, जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। लौंग करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, पेट फूलना, जी मिचलाना, लिवर और पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए लौंग एक कारगर औषधि के रूप में काम करती है। इलायची खाने-पीने की डिश हो या मिठाई, उसमें खुशबू लाने के लिए इलायची का उपयोग किया जाता है। लेकिन इलायची सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती है। ये सेहत के लिए भी अमृत समान है। इलायची करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है रिसर्च हल्दी हल्दी एक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल मसालों के रुप में दशकों से किया जा रहा है। हिंदू धर्म में, पूजा में या कोई भी शुभ काम करते समय हल्दी का उपयोग जरूर किया जाता है। खाने के अलावा यह कई तरह की बीमारियों से बचाव भी करती है। इस समय पूरी दुनिया में हल्दी के गुणों पर रिसर्च हो रही है और कुछ रिसर्च आयुर्वेद में बताए गुणों की पुष्टि करते हैं। हल्दी करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हल्दी एक बायोएक्टिव पदार्थ है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। जीरा आयुर्वेद में जीरे को एक बहुत ही फायदेमंद औषधि बताया गया है और यह भी कि कैसे जीरे का सेवन कई रोगों से बचाव करता है। जीरा करता इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च तुलसी तुलसी एक औषधीय पौधा है, जिसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर है। तुलसी के पत्ते और बीज करते इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च दालचीनी दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसका सेवन करने से सूजन कम होती है। दालचीनी करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च मेथी मेथी का स्वाद तेज, मीठा और कुछ हद तक कड़वा होता है। इसका उपयोग मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे कच्चा या पकाकर भी खाया जा सकता है। मेथी करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च साइंस डायरेक्ट में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, मेथी डायबिटीज के इलाज में काफी उपयोगी है। इसके सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है। अजवाइन अजवाइन फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य खनिजों से भरपूर होने के कारण पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर है। अजवाइन करती इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च रिसर्चगेट में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, अजवाइन दिमाग के लिए फायदेमंद मानी गई है। रिसर्च में अजवाइन के बीजों में एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण पाए गए हैं। लहसुन लहसुन सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इससे अचार और चटनी भी बनाई जाती है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि ये हमारी इम्युनिटी बढ़ाता है और फ्री रेडिकल्स से हमारी रक्षा करता है। लहसुन करता इन बीमारियों से बचाव क्या कहती है साइंस रिसर्च अदरक अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर चाय, सब्जी में किया जाता है। लेकिन यह कई सीजनल बीमारियों को दूर करने की सबसे असरदार जड़ी-बूटी है। अदरक करता इन बीमारियों से बचाव अदरक पर की गई साइंस रिसर्च कहती है