3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि के अवसर पर गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है। एक समय था, जब गरबा सिर्फ गुजरात तक सीमित था, लेकिन आज देश के अन्य कई राज्यों में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। इसके लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। गरबा के बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। गरबा के दौरान कई बार थकान, कमजोरी, तबीयत खराब होना, चोट लग जाना जैसी स्थितियां हो सकती हैं। लगातार कई घंटे गरबा करने से एनर्जी लेवल भी कम हो सकता है। इसलिए अगर आप गरबा महोत्सव में जाना चाहते हैं तो कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है, जिससे बिना किसी परेशानी आप उत्सव का आनंद उठा सकें। तो चलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि गरबा महोत्सव में शामिल होने से पहले किन बातों का ख्याल रखें। साथ ही जानेंगे कि गरबा के दौरान किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए। एक्सपर्ट: डॉ. उर्वी महेश्वरी, फिजिशियन, जायनोवा शेलबी हॉस्पिटल (मुंबई) सवाल- गरबा खेलने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- शारदीय नवरात्र शुरू होते ही गरबा महोत्सव को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिलता है। क्यों न हो, नवरात्रि और उसमें गरबा की धूम खुशी का मौका है। लेकिन कई बार अगर जरूरी सावधानियां न बरती जाएं तो परेशानी भी हो सकती है। फिजिशियन डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि गरबा एक तरह का हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है, जिसमें शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। इसलिए गरबा खेलने से पहले अपने खानपान से लेकर पहनावे तक का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अगर लगातार कई दिनों तक गरबा खेल रहे हैं तो अपनी सामान्य डाइट से 300-400 कैलोरी ज्यादा लेनी चाहिए। हालांकि यह आपके बॉडी वेट पर भी निर्भर करता है। साथ ही हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा कुछ अन्य चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए। सवाल- गरबा खेलने के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि गरबा खेलने के दौरान तेज गति और थकान की वजह से मसल्स में खिंचाव हो सकता है। इसलिए गरबा शुरू करने से पहले वार्म अप और स्ट्रेचिंग जरूरी है। गरबा की शुरुआत धीरे-धीरे स्लो मूवमेंट से होनी चाहिए और जैसे-जैसे शरीर कंफर्टेबल होता जाए, इसकी स्पीड बढ़ानी चाहिए। अगर आपको किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं तो गरबा प्रोग्राम में भाग लेने से पहले किसी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। नीचे ग्राफिक में देखिए कि गरबा के दौरान और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। सवाल- किन हेल्थ कंडीशन में गरबा खेलने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है? जवाब- गरबा भी एक एक्सरसाइज है, जो पूरी तरह फिजिकल फिटनेस निर्भर है। लंबे समय तक नाचने से हार्ट बीट्स बढ़ती हैं और शरीर से पसीना बहता है। इसलिए जिन लोगों को मोटापा, अस्थमा, हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं, उन्हें गरबा उत्सव में भाग लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गरबा नहीं करना चाहिए। जो लोग अपनी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी के आदी नहीं हैं, उन्हें भी देर तक नाचने से मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है। सवाल- महिलाएं खासतौर पर गरबा को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। क्या पीरियड्स के दौरान गरबा करना पूरी तरह सेफ है? क्या इस दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान गरबा खेलना पूरी तरह सेफ है। हालांकि यह हर महिला की बॉडी पर निर्भर करता है। फिर भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। जैसेकि- सवाल- गरबा के दौरान फर्स्ट एड किट में कौन सी बेसिक चीजें होनी चाहिए? जवाब- गरबा खेलने में हाथ-पैर या घुटने में चोट लगने की संभावना रहती है। इसके अलावा एनर्जी कम होने की वजह से थकान, सिरदर्द या चक्कर आ सकते हैं। ऐसे में अपने साथ एक छोटा बैग जरूर रखना चाहिए, जिसमें कुछ बेसिक दवाएं हों। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि गरबा के दौरान फर्स्ट एड किट में कौन-सी बेसिक चीजें होनी चाहिए। सवाल- गरबा पंडालों में अक्सर बहुत ज्यादा भीड़, शोर और गर्मी होती है। ऐसे में घंटों गरबा खेलने पर बॉडी टेम्परेचर बढ़ जाता है और अचानक बहुत गर्मी भी लग सकती है। अगर ऐसा हो तो तुरंत बॉडी को कूल करने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- गरबा खेलने के दौरान अगर अचानक बॉडी टेम्परेचर बढ़ जाए तो सबसे पहले गरबा खेलना तुरंत बंद करें। इसके बाद यह उपाय करें। सवाल- गरबा आयोजकों के लिए कुछ बेसिक सेफ्टी का ध्यान रखना कानूनन अनिवार्य है। इनमें से कौन सी ऐसी बातें हैं, जो वहां जा रहे हर व्यक्ति को जरूर मालूम होनी चाहिए? जवाब- बड़े पैमाने पर होने वाले किसी भी आयोजन को लेकर कुछ नियम-कानून हैं और आयोजकों के लिए उन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नीचे प्वॉइंट्स में हम उन नियमों की जानकारी दे रहे हैं। यह बहुत जरूरी है कि आम लोगों को भी इन नियमों के बारे में पता हो। आयोजन स्थल पर मेडिकल सुविधाएं गरबा मैदान में हमेशा मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यह आयोजक समिति की जिम्मेदारी है। इसमें फर्स्ट एड किट, एंबुलेंस, डॉक्टर या नर्स की व्यवस्था होना जरूरी है। फायर सेफ्टी के नियमों का कड़ाई से पालन गरबा आयोजकों के लिए मैदान में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जैसेकि मैदान में कम-से-कम दो गेट होने चाहिए, जो एक दूसरे से विपरीत दिशा में हों। मैदान में जगह-जगह इमरजेंसी एक्जिट गेट के बोर्ड लगे होने चाहिए। इसके अलावा आयोजन स्थल पर फायर एक्सटिंग्विशर यानी आग बुझाने वाले यंत्र होना जरूरी है। जनरेटर की व्यवस्था गरबा मैदान में जनरेटर होना अनिवार्य है ताकि मैदान में बिजली की निरंतर आपूर्ति बनी रहे। भीड़ भरी जगहों पर अंधेरा होने पर भगदड़ मचने का डर होता है। पुलिस की अनुमति और मौजूदगी अनिवार्य गरबा जैसे किसी भी आयोजन के लिए पुलिस परमिट जरूरी है। पुलिस ने जितने लोगों का परमिट दिया है, मैदान में उससे ज्यादा लोग नहीं हो सकते। साथ ही आयोजन स्थल पर पुलिस की उपस्थिति भी अनिवार्य है। सवाल- गरबा मैदान में अगर कोई इमरजेंसी हो तो उस स्थिति में क्या करें? जवाब- नीचे दी गई बातों को हमेशा ध्यान में रखें- …………………….. नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए
1. जरूरत की खबर- घर पर बनाएं इंस्टेंट फेसपैक:10 मिनट में चेहरे पर आएगा ग्लो घर की रसोई में पाई जाने वाली चीजों में सेहत से लेकर सुंदरता का राज छिपा है। सुंदर दिखने के लिए केमिकलयुक्त महंगी क्रीमों की जरूरत नहीं है। घर में मिलने वाली चीजों में ऐसे गुण हैं, जो त्वचा में रंगत और निखार लाते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है । पूरी खबर पढ़िए… 2. जरूरत की खबर- नवरात्रि में झटपट बनने वाली 4 डिश:त्योहार में जब अचानक मेहमान घर आ जाएं तो 10 मिनट में बनाएं ये आसान पकवान अगर कोई मेहमान अचानक घर आ जाए और उन्हें जल्दी-जल्दी कुछ अच्छा बनाकर खिलाना हो तो यह एक बड़ा टास्क हो जाता है। वैसे तो किसी भी व्यंजन को बनाने में लगभग 30-40 मिनट लग ही जाता है, लेकिन कैसा हो, अगर त्योहारों में आप कुछ रेसिपी झटपट बना लें। पूरी खबर पढ़िए…
1. जरूरत की खबर- घर पर बनाएं इंस्टेंट फेसपैक:10 मिनट में चेहरे पर आएगा ग्लो घर की रसोई में पाई जाने वाली चीजों में सेहत से लेकर सुंदरता का राज छिपा है। सुंदर दिखने के लिए केमिकलयुक्त महंगी क्रीमों की जरूरत नहीं है। घर में मिलने वाली चीजों में ऐसे गुण हैं, जो त्वचा में रंगत और निखार लाते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है । पूरी खबर पढ़िए… 2. जरूरत की खबर- नवरात्रि में झटपट बनने वाली 4 डिश:त्योहार में जब अचानक मेहमान घर आ जाएं तो 10 मिनट में बनाएं ये आसान पकवान अगर कोई मेहमान अचानक घर आ जाए और उन्हें जल्दी-जल्दी कुछ अच्छा बनाकर खिलाना हो तो यह एक बड़ा टास्क हो जाता है। वैसे तो किसी भी व्यंजन को बनाने में लगभग 30-40 मिनट लग ही जाता है, लेकिन कैसा हो, अगर त्योहारों में आप कुछ रेसिपी झटपट बना लें। पूरी खबर पढ़िए…