जरूरत की खबर- घर बैठे फ्री में करें आधार अपडेट:14 सितंबर है आखिरी तारीख, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेशन का तरीका

आधार कार्ड एक ऐसी यूनिक ID है, जिसकी जरूरत आजकल हर काम के लिए पड़ती है। ट्रेन, फ्लाइट की टिकट बुक करानी हो या फिर अपनी आइडेंटिटी प्रूव करनी हो, हर जगह सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है। आधार कार्ड पर न सिर्फ हमारी पहचान से जुड़ी निजी जानकारी होती है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आधार के बिना संभव नहीं है। लेकिन कुछ लोगों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या एड्रेस जैसी जरूरी जानकारी गलत होती है, जिसे ठीक कराने और अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अभी आप 14 सितंबर तक बिना किसी खर्च के फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। दरअसल यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के मुताबिक 14 सितंबर, 2024 तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद UIDAI के पोर्टल पर आधार अपडेट करने के आपको 50 रुपए का शुल्क देना होगा। यह फ्री सर्विस केवल UIDAI पोर्टल पर ही उपलब्ध है। UIDAI ने इस पहल को खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया है, जिन्होंने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है। इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे आधार अपडेट की? साथ ही जानेंगे कि- सवाल- आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना क्यों जरूरी है? जवाब- आधार कार्ड को अपडेट रखने के कई फायदे हैं। जैसेकि- सवाल- आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं? जवाब- UIDAI के मुताबिक अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं तो दो डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी है। पहला कोई पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- आधार कार्ड में किस तरह की जानकारी होती है? जवाब- आधार कार्ड में दो तरह की जानकारी होती है। पहला बायोमेट्रिक डिटेल और दूसरा डेमोग्राफिक डिटेल। बायोमेट्रिक डिटेल में अंगूठे का निशान, आंखों की आइरिस जैसी जानकारी आती है, जबकि डेमोग्राफिक डिटेल में नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारियां होती हैं। इन दोनों में अलग-अलग कारणों की वजह से कार्डधारक बदलाव कर सकते हैं। जैसे नाम की स्पेलिंग में कोई गलती होने पर या महिलाएं शादी के बाद अपने सरनेम या एड्रेस में बदलाव करवा सकती हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चों की उंगलियों के निशान यानी बायोमेट्रिक चिन्हों में भी बदलाव हो सकता है, वह भी आधार कार्ड में अपडेट करा सकते हैं। सवाल- ऑनलाइन आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं? जवाब- अगर आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा आपके पास आइडेंटिटी कार्ड और एड्रेस प्रूफ के स्कैन की एक कॉपी होनी चाहिए, जो फॉर्म को सबमिट करने से पहले लगानी पड़ेगी। ध्यान रखें कि यह डॉक्यूमेंट केवल PDF, JPEG, या PNG फॉर्मेट में होने चाहिए और इनका साइड 2 MB से कम होना चाहिए। अपनी डिटेल जानकारी और डॉक्यूमेंट सबमिट करने के कुछ दिन बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा। ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने के लिए नीचे ग्राफिक में दिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। सवाल- ऑनलाइन किस तरह की जानकारी अपडेट नहीं कर सकते हैं? जवाब- UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक से जुड़ी जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा। सवाल- ऑफलाइन आधार कार्ड को कैसे अपडेट करा सकते हैं? जवाब- अगर आप ऑनलाइन आधार अपडेट नहीं कर पा रहे हैं या बायोमेट्रिक से जुड़ी जानकारी अपडेट कराना चाहते हैं तो ग्राफिक में दिए यह तरीके अपना सकते हैं। सवाल- आधार कार्डधारक अपना आधार नंबर भूल जाए तो क्या होगा? जवाब- अक्सर कई लोग अपना आधार कार्ड कहीं रखकर भूल जाते हैं और आधार नंबर याद नहीं रहता है। ऐसे में वह ऑनलाइन अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कार्डधारक को इन स्टेप्स को फॉलो करना है। स्टेप 1: सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। स्टेप 2: इसके बाद आधार कार्ड में दर्ज अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें। स्टेप 3: ‘Send OTP’ के बटन पर जाकर क्लिक करें। स्टेप 4: OTP डालते ही आपको अपने आधार से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। स्टेप 5: इसके बाद आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्डधारक 1947 पर कॉल करके भी अपना आधार नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको कस्टमर के द्वारा बताए गए सवालों के सही जवाब देने होंगे।