सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम तापमान की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ठंड में पैरों में इन्फेक्शन के मामले भी खूब देखे जाते हैं। एड़ियां फटने लगती हैं और तलवे में फंगस की वजह से खुजली, दर्द या सूजन की समस्या होने लगती है। इसके कारण कई बार चलने में भी परेशानी होती है। हालांकि अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इस समस्या से बचा जा सकता है। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि सर्दियों में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. शीना कपूर, डर्मेटोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, इंदौर सवाल- सर्दियों में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जवाब- सर्दियों में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी कम हो जाती है। इससे हमारी स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम होने लगता है। हाथों-पैरों की स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। वहीं इस मौसम में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि लोग ठंड के दिनों में ज्यादातर समय मोजे पहने रहते हैं। गंदे मोजे भी पैरों में इन्फेक्शन कारण बनते हैं। सवाल- सर्दियों में पैरों से जुड़ी किस तरह की समस्याएं होती हैं? जवाब- ठंड में स्किन और नाखून ड्राई हो जाते हैं, जिससे वे कमजोर होने लगते हैं। इस कारण यह चोट और इन्फेक्शन के प्रति अधिक सेंसिटिव हो जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में पैरों में इन्फेक्शन का सबसे बड़ा कारण जूतों में नमी का होना है। लंबे समय तक खराब फिटिंग वाले या टाइट जूते पहनने से भी पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए कि ठंड में पैरों में किस तरह की कॉमन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सवाल- किन लोगों को ठंड के दिनों में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है? जवाब- सर्दियों में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा कुछ लोगों में अधिक होता है। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या ठंड में पैरों को हमेशा कवर करके रखना सही है? जवाब- सर्दियों में लोग पैरों को ठंड से बचाने के लिए जूते-मोजे पहनते हैं। हालांकि लंबे समय तक पैरों को कवर करके रखना सही नहीं है। इससे भी इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए जब कभी धूप निकले तो थोड़ी देर पैरों में धूप लगने दें। सवाल- सर्दियों में पैरों को इन्फेक्शन के खतरे से कैसे बचाएं? जवाब- पैरों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बेसिक हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें– इसके अलावा कुछ अन्य चीजों का भी ख्याल रखना जरूरी है। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पैरों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है? जवाब- हां बिल्कुल, कुछ महिलाएं अपने पैरों की उंगलियों में चांदी या अन्य धातु से बनी बिछिया पहनती हैं। इससे बिछिया वाली जगह पर नमी बनी रहती है। यह भी फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने पैरों की खास देखभाल करनी चाहिए। सवाल- सर्दियों में पैरों के नाखूनों में होने वाले इन्फेक्शन से कैसे बच सकते हैं? जवाब- ठंड में हमारी स्किन की तरह नाखून भी कमजोर हो जाते हैं। इस मौसम में नाखूनों मे फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए पैरों के साथ-साथ नाखूनों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ठंड में नाखून काटते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जैसकि- सवाल- अगर पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो जाए तो क्या करें? जवाब- डॉ. शीना कपूर बताती हैं कि पैरों में इन्फेक्शन होने पर घरेलू उपचार करने से बचना चाहिए। इससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। अगर नाखून के आसपास खून आ रहा है, दर्द या सूजन है और इस कारण चलने में परेशानी हो रही है तो ऐसी स्थिति को नजरअंदाज न करें। तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से किसी तरह का उपचार न करें। ………………..
स्किन केयर को लेकर ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- सर्दियों के लिए 10 स्किन केयर टिप्स:ठंड में क्यों रूखी होती है त्वचा
स्किन केयर को लेकर ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- सर्दियों के लिए 10 स्किन केयर टिप्स:ठंड में क्यों रूखी होती है त्वचा
बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ स्किन पर भी पड़ता है। ठंड के मौसम में हवा रूखी होती है, जिससे स्किन की नेचुरल नमी कम होने लगती है। पूरी खबर पढ़िए…