जरूरत की खबर- डॉक्टर की चेतावनी, टाइट बेल्ट न पहनें:ब्लड सर्कुलेशन पर असर, हर्निया का रिस्क, 10 संकेत दिखें तो बेल्ट ढीली करें

आजकल लोग पैंट में टाइट बेल्ट पहनना स्टाइल और स्मार्टनेस की निशानी मानते हैं। खासकर पुरुषों में यह आम चलन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बेल्ट जरूरत से ज्यादा टाइट हो तो यह धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। पेट पर दबाव डालने वाली यह आदत गैस, कमर दर्द से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। तो चलिए जरूरत की खबर में आज बात करेंगे कि टाइट बेल्ट पहनना क्यों नुकसानदायक है? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. बी. ए. चौरसिया, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- टाइट बेल्ट पहनना क्यों खतरनाक है? जवाब- जब आप टाइट बेल्ट पहनते हैं तो पेट, कमर और आसपास की नसों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे खाना ठीक से नहीं पचता है। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक टाइट बेल्ट पहनने से कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी पर असर और पैरों में सुन्नपन जैसा महसूस होना भी शुरू हो सकता है। यह आदत धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है। सवाल- टाइट बेल्ट पहनने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता कैसे प्रभावित होती है? जवाब- डॉ. बी. ए. चौरसिया बताते हैं कि टाइट बेल्ट पहनने से पेल्विक एरिया यानी कमर और निचले पेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे उस हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और तापमान बढ़ जाता है। स्पर्म बनने के लिए पेल्विक एरिया का तापमान सामान्य से थोड़ा कम होना जरूरी होता है। टाइट बेल्ट की वजह से तापमान बढ़ने से स्पर्म की क्वालिटी और उनकी संख्या दोनों कम हो सकते हैं। लंबे समय तक टाइट बेल्ट से पुरुषों की फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है है। सवाल- टाइट बेल्ट ब्लड सर्कुलेशन को कैसे प्रभावित करती है? जवाब- टाइट बेल्ट से कमर और पेट के आसपास की नसों और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है। इससे वहां खून का सही तरीके से फ्लो नहीं हो पाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। सवाल- टाइट बेल्ट पहनने से पाचन से जुड़ी समस्याएं क्यों हो सकती हैं? जवाब- टाइट बेल्ट पेट पर ऐसा दबाव डालती है जैसे पाचन तंत्र पर ‘टॉर्निकेट’ यानी कसाव लग जाना। इससे एसिड रिफ्लक्स, गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सवाल- किन संकेतों से पहचान सकते हैं कि बेल्ट ज्यादा टाइट है? जवाब- अगर बेल्ट कसते ही आपको सांस लेने या हिलने-डुलने में दिक्कत हो, पेट या कमर में दर्द हो या बेल्ट की वजह से आपकी स्किन पर निशान पड़ जाएं तो समझिए बेल्ट बहुत टाइट है। बेल्ट इतनी होनी चाहिए कि आप आसानी से बैठ सकें और सांस ले सकें। टाइट बेल्ट के कुछ संकेत नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बेल्ट पहनते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- बेल्ट पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पहनने में न सिर्फ आराम मिले, बल्कि लंबे समय तक इसका सही इस्तेमाल भी हो सके। हमेशा अपनी कमर के साइज के अनुसार ही बेल्ट चुनें, बहुत टाइट या ढीली बेल्ट कमर पर दबाव डाल सकती है या बार-बार ढीली होकर गिर सकती है। साथ ही बेल्ट को उस होल में लगाएं, जिससे पकड़ मजबूत बने और शरीर पर जरूरत से ज्यादा खिंचाव न आए। सवाल- बच्चों और युवाओं के लिए टाइट बेल्ट पहनना कितना सही है? जवाब- बच्चों और युवाओं को टाइट बेल्ट पहनने से बचना चाहिए क्योंकि उनकी हड्डियां, मांसपेशियां अभी विकास के प्रोसेस में होते हैं। बहुत टाइट बेल्ट पहनने से कमर और पेट पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र, ब्लड सर्कुलेशन और रीढ़ की हड्डी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए सही तरीका यह है कि- सवाल- क्या महिलाओं के लिए भी टाइट बेल्ट पहनना नुकसानदायक हो सकता है? जवाब- हां, महिलाओं के लिए भी टाइट बेल्ट पहनना नुकसानदायक हो सकता है। उनके लिए बेहतर है कि- सवाल- क्या टाइट बेल्ट पहनने की आदत से होने वाली समस्याएं समय के साथ ठीक हो सकती हैं? जवाब- हां, अगर टाइट बेल्ट पहनने से होने वाली समस्याएं शुरुआती स्तर पर हैं और समय रहते आदत बदल दी जाए तो अधिकतर समस्याएं धीरे-धीरे ठीक हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में सुधार में समय लगता है और कभी-कभी चिकित्सा या सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और बेल्ट पहनते समय शरीर को आराम देने वाली फिटिंग को प्राथमिकता दी जाए। ……………. ये खबर भी पढ़िए… जरूरत की खबर- तेजी से बढ़ रही हेयरफॉल की समस्या:बालों का झड़ना रोकने के लिए डाइट में करें ये बदलाव, जानें कारण और इलाज बालों का झड़ना एक गंभीर समस्या है। खासकर, कम उम्र में महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसेकि बदलता मौसम, खानपान में गड़बड़ी, तनाव, हॉर्मोनल असंतुलन और आंतों की सेहत (गट हेल्थ)। पूरी खबर पढ़िए…