जरूरत की खबर- नींबू-संतरा में गर्मी से बचने का राज:विटामिन-C की कमी हो सकता है खतरनाक; बचाव के लिए रोज खाएं खट्टे फल

चिलचिलाती धूप और तपती गर्म हवाएं उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यह मौसम न सिर्फ शरीर को थका देता है, बल्कि स्किन के लिए कई चुनौती लेकर आता है। धूप के सीधे संपर्क में आने से स्किन रूखी, काली और बेजान होने लगती है। साथ ही सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में स्किन की खास देखभाल करना जरूरी है, जिससे वह हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहे। इसके लिए विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि स्किन को भीतर से पोषण देकर उसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखता है। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि विटामिन C को हम अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. उर्वी महेश्वरी, फिजिशियन, जायनोवा शेलबी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- विटामिन C क्या है? जवाब- विटामिन C एक जरूरी न्यूट्रिएंट्स है, जो शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन वह प्रोटीन होता है, जो ब्लड वेसल्स, हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाए रखता है। साथ ही यह शरीर की चोट और घाव भरने की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा विटामिन C आयरन को एब्जॉर्ब और स्टोर करने में मदद करता है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) से बचा जा सकता है। चूंकि हमारा शरीर विटामिन C खुद नहीं बना सकता है। इसलिए इसे खाने-पीने की चीजों से लेना जरूरी है। सवाल- विटामिन C हमारी हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है? जवाब- विटामिन C हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट्स है। इसे प्राकृतिक सोर्स से प्राप्त करना सबसे अच्छा तरीका है। इससे न केवल इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि स्किन, बाल, दिल और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- गर्मियों में विटामिन C अधिक मात्रा में क्यों जरूरी है? जवाब- इस मौसम में सूरज की तेज किरणें (UV rays) स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और टैनिंग व सनबर्न का कारण बन सकती हैं। विटामिन C एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है और स्किन को सूरज की तेज किरणों से बचाता है। इसके अलावा गर्मी में शरीर जल्दी थकान महसूस करता है, जिससे सुस्ती और कमजोरी आ सकती है। विटामिन C एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है और शरीर को तरोताजा बनाए रखता है। साथ ही अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। सवाल- गर्मी के मौसम में विटामिन C का बेहतरीन सोर्स क्या है? जवाब- गर्मी के मौसम में विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स ताजे और रसदार फल होते हैं। इन फलों को सलाद, जूस या स्मूदी के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें, जिससे गर्मी में शरीर को पर्याप्त पोषण और ठंडक मिले। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- विटामिन C हमारी स्किन को कैसे हेल्दी रखने में मदद करती है? जवाब- हमारा शरीर करोड़ों कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। विटामिन C इन कोशिकाओं को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब कोशिकाएं मजबूत और हेल्दी रहती हैं तो इसका असर हमारी स्किन पर भी साफ नजर आता है। स्किन चमकदार और ताजा दिखती है, साथ ही झुर्रियां और बढ़ती उम्र के असर कम होते हैं। साथ ही यह स्किन की हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है, जिससे मुंहासों और छोटे घाव जल्दी ठीक होते हैं। सवाल- कौन से लक्षण विटामिन C की कमी का इशारा करते हैं? जवाब- डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि विटामिन C कोलेजन के निर्माण, घाव भरने, और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या विटामिन C हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन में मदद करता है? जवाब- विटामिन C का हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने में सीधा कनेक्शन नहीं है, लेकिन यह शरीर को गर्मी सहन करने की क्षमता और रिकवरी में मदद करती है।। विटामिन C युक्त फलों जैसे नींबू, संतरा, तरबूज आदि खाने से शरीर को पानी और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। सवाल- एक दिन में विटामिन C की कितनी मात्रा सही है? जवाब- डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि एडल्ट के लिए विटामिन C की दैनिक आवश्यकता पुरुषों के लिए लगभग 90 mg और महिलाओं के लिए 75 mg होती है। इसलिए प्रतिदिन 100 से 200 ग्राम खट्टे फल (सिट्रस फ्रूट्स) का सेवन करना चाहिए। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि जिन फलों को आप खा रहे हैं, उनमें विटामिन C की मात्रा कितनी है। सवाल- क्या विटामिन C सप्लीमेंट लेना चाहिए या नेचुरल सोर्स बेहतर हैं? जवाब- विटामिन C के लिए नेचुरल सोर्स हमेशा बेहतर माने जाते हैं। इसमें न केवल विटामिन C होता है, बल्कि अन्य पोषक तत्व और फाइबर भी होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इससे किसी तरह का खतरा नहीं होता है। लेकिन विशेष परिस्थितियों में (जैसे बीमारी, इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत, या डॉक्टर की सलाह पर) सप्लीमेंट का उपयोग किया जा सकता है। अधिक मात्रा में सप्लीमेंट लेने से पेट खराब हो सकता है या किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई सप्लीमेंट लें। …………………. सेहत से जुड़ी ये खबर भी पढ़े…

जरूरत की खबर- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए गन्ने के जूस के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में पीलिया व यूरिन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसमें विटामिन और मिनरल्स का खजाना होता है। पूरी खबर पढ़िए…