जरूरत की खबर- बारिश के मौसम में बनाएं किचन गार्डन:उगाएं ये 6 पौधे, बढ़ाएंगे खाने का स्वाद, रखेंगे सेहत का भी ख्याल

बारिश का मौसम किचन गार्डन बनाने के लिए सबसे अनुकूल है। जो भी पौधा लगाओ, वो हरा-भरा हो जाता है। पिछले कुछ सालों में किचन गार्डन का चलन काफी बढ़ा है। जैसे-जैसे शहर कंक्रीट के जंगल में बदल रहे हैं और घरों का आकार छोटा हो रहा है, लोग अपने घरों में ही छोटी-सी बगिया बनाने की ख्वाहिश रखने लगे हैं। छोटी-सी जगह में लोग फल, सब्जियां और हर्ब्स उगा रहे हैं। इसे ही नाम दिया गया है- किचन गार्डन। यानी घर के बगीचे में ही उगाई जाने वाली सब्जियां और हर्ब्स। खाने में स्वाद तब आता है, जब उसमें सरसों और कड़ी पत्ते का तड़का लगाया जाए। वहीं, अगर दाल-चावल के साथ धनिया-पुदीने की चटनी मिल जाए तो क्या कहने। पर सोचिए, किसी दिन आपकी रसोई में ये न मिलें तो? फिर तो सारा मूड ऑफ। लेकिन ये प्रॉब्लम तब चुटकियों में सॉल्व हो सकती है, जब आपके किचन की बालकनी में एक छोटा सा बगीचा हो। तो आज ‘जरूरत की खबर’ में हम बात करेंगे किचन गार्डन की। जानेंगे कि कौन से पौधे छोटे स्पेस में आसानी से उग सकते हैं। साथ ही जानेंगे इनके न्यूट्रिएंट्स और हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में। सबसे पहले ग्राफिक के जरिए जानें कि किचन गार्डन में कौन-से पौधे लगा सकते हैं- तुलसी तुलसी जिसे हम बेसिल भी कहते हैं। यह हर घर में पाया जाने वाला पौधा है। सनातन धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। वास्तु के अनुसार भी इसे काफी शुभ माना जाता है। नीचे ग्राफिक में जानिए इससे मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स। तुलसी से होते हैं कौन से फायदे लेमन ग्रास लेमनग्रास के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लोग अकसर इसे सुबह की चाय में डालकर पीते हैं। लेमनग्रास टी का उपयोग अपच, सूजन और कब्ज जैसी संबंधी पाचन समस्याओं को दूर करने के लिए होता है। लेमनग्रास से होने वाले फायदे पुदीना पुदीने का नाम सुनते ही उसकी चटनी याद आ जाती है। इसका पौधा घर में उगाना काफी आसान है। इसकी पत्तियों की सुगंध किसी भी डिश में एक अलग स्वाद भर देती है। हम अक्सर घर में खासकर गर्मियों के मौसम में पुदीने की चटनी खाना पसंद करते हैं। पुदीने के फायदे धनिया हर घर में धनिया का इस्तेमाल दाल व सब्जी को गार्निश करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर लोग धनिया पत्ती की चटनी बनाते हैं या इसके बीज का मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं। धनिया को औषधि के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। धनिया के फायदे सरसों रसोईघर का राजा कहलाने वाले सरसों के बीज या राई हर घर में जरूर होते हैं। आमतौर पर लोग राई या राई के तेल का प्रयोग केवल आहार के लिए करते हैं। लेकिन राई एक महत्वपूर्ण औषधि भी है, जिसका प्रयोग कई रोगों को ठीक करने में होता है। राई के फायदे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल सवाल- किचन गार्डन के पौधों को कितनी बार पानी देना चाहिए? जवाब- पौधों में लगातार नमी बनी रहनी जरूरी है। इससे पौधे सूखेंगे नहीं और हरे-भरे रहेंगे। आमतौर पर जब ऊपरी मिट्टी सूखी लगे, तभी पौधों को पानी देना होता है। तेज धूप के समय पानी न डालें। सुबह या शाम के वक्त ही डालें। सवाल- क्या छोटी जगह में किचन गार्डन शुरू किया जा सकता है? जवाब- बिल्कुल। किचन गार्डन बनाते हुए सीमित स्थान का बेहतर उपयोग करने के लिए हैंगिंग पॉट यूज कर सकते हैं। सवाल- सूरज की रौशनी के बिना घर के अंदर किचन गार्डन बनाया जा सकता है? जवाब- पौधों के लिए सनलाइट जरूरी होती है। इनडोर पौधों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आर्टिफिशियल लाइट का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे पौधे चुनें, जो कम रोशनी की स्थिति के लिए बेहतर हों, जैसे पुदीना, धनिया वगैरह। सवाल-किचन गार्डन में कीड़ों से कैसे निजात पाएं? जवाब- इसके लिए नीम ऑयल स्प्रे का उपयोग करें। नहीं तो घर पर ही लहसुन और काली मिर्च का स्प्रे बनाकर यूज कर सकते हैं।