जरूरत की खबर- बारिश में अपने घर को बनाएं रेन-प्रूफ:नहीं होगी सीलन, पानी का लीकेज, लकड़ी के खिड़की-दरवाजों पर नहीं लगेगी फफूंद

देश के लगभग हर राज्य में इस समय बारिश हो रही है। वैसे तो इस मौसम का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। लेकिन हर किसी के लिए ये मौसम खुशनुमा नहीं होता। कारण है, इसके साथ फ्री में आने वाली समस्याएं, जो हमारे घर के लिए आफत बन जाती हैं। बारिश आते ही छतों से पानी लीक होना, दीवारों में नमी आना, पेंट का उखड़ना, दरवाजे-खिड़कियों का फूलना, फर्नीचर में सील आने वगैरह की समस्या शुरु हो जाती है। फिर इनसे निपटने के लिए न जाने कितने हाथ-पैर मारने पड़ते हैं। कहीं लीक होते पानी के नीचे बरतन या बाल्टी रखनी पड़ती है। तो कभी उस जगह की मरम्मत करवानी पड़ती है। तब कहीं जाकर थोड़ी राहत मिलती है, वो भी कुछ दिनों के लिए। ज्यादा बारिश होने से फिर ये समस्या सिरदर्द बन जाती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि बारिश में घर की छत में होते लीकेज को कैसे रोकें। साथ ही जानेंगे उन 7 तरीकों के बारे में, जो मानसून में आपके घर को रखेंगे रेन-प्रूफ। एक्सपर्ट- अरबाज खान, सिविल इंजीनियर, प्राइम एसोसिएट्स, इंदौर सवाल- बारिश के मौसम में घरों में क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं? जवाब- बारिश आती है तो अपने साथ कई समस्याएं लेकर ही आती है। पहली बारिश बीमारी साथ लाती है। वहीं ज्यादा बारिश हो जाए तो आंधी-तूफान आ जाता है। ऐसे में घर में भी कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं, जैसे कहीं पानी रिसना तो कहीं लीकेज की समस्या। नीचे ग्राफिक में देखें, घरों में बारिश से होने वाले नुकसान- सवाल- बारिश में दीवारों को लीक होते पानी और सीलन से कैसे बचाएं? जवाब- बारिश का मौसम आते ही बारिश की बूंदों की टप-टप की आवाज सुनाई देने लगती है। अगर ये बाहर हो रही बारिश की आवाज हो तो कानों को मधुर लगती है। लेकिन अगर ये घर के अंदर दीवारों से लीक होते पानी की आवाज हो तो चुभने लगती है। मानसून में दीवारों से बारिश का पानी रिसने लगता है। ऐसे में दीवारों को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स। ग्राफिक में देखें- ग्राफिक-2 मानसून में घर की दीवारों को ऐसे बचाएं सीलन से सोर्स- अरबाज खान, सिविल इंजीनियर, प्राइम एसोसिएट्स, इंदौर सवाल- मानसून के लिए अपने घर को कैसे तैयार करें? जवाब- मानसून में कई लोगों के घरों में सीलन आना आम समस्या है। कभी घर की छत पर, कभी कमरों के कोनों में तो कभी बाथरूम में सीलन आ ही जाती है। कभी-कभी भीषण गर्मी में घर की छत पर दरारें पड़ जाती हैं और बारिश में इससे पानी लीक होने लगता है। ऐसे में इसका समाधान निकालना जरूरी होता है। इसलिए पहले ही कुछ इंतजाम कर लिए जाएं तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नीचे ग्राफिक में देखें कि बारिश में घर की वाटरप्रूफिंग कैसे की जानी चाहिए- ग्राफिक में दिए टिप्स के अलावा नीचे पॉइंटर्स में कुछ सुझाव दिए हैं, इन्हें भी देखें- सवाल- बारिश में लकड़ी के फर्नीचर की सुरक्षा कैसे करें? जवाब- बरसात के मौसम में लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल करना उतना ही जरूरी है, जितना कि अपने घर की साफ-सफाई बनाए रखना। बारिश में लकड़ी से बने कीमती सामानों को भी सुरक्षित रखना मुश्किल होता है। ऐसे में इन्हें खराब होने से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स। ग्राफिक में देखें- बारिश में इन तरीकों को अपनाकर आप अपने घर को इस मौसम की परेशानियों से बचा सकते हैं।