जरूरत की खबर- सरसों के तेल में खतरनाक मिलावट:घर में ही टॉयलेट क्लीनर से करें मिलावट की पहचान, इस नंबर पर करें शिकायत

हाल ही में राजस्थान के जालौर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मिलावटी तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 800 लीटर नकली सरसों का तेल जब्त किया गया। यह फैक्ट्री लंबे समय से बिना वैध लाइसेंस के मिलावटी सरसों और सोयाबीन का तेल बाजार में बेच रही थी। मिलावटी तेल हमारी सेहत के लिए धीमा जहर है। इसके लगातार सेवन से हार्ट, किडनी और लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए तेल खरीदते समय सतर्कता बरतना जरूरी है। साथ ही खाना बनाने से पहले तेल की शुद्धता देखना न भूलें। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: अनु अग्रवाल, डाइटीशियन और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- मिलावटखोर सरसों के तेल में किस तरह की चीजों की मिलावट करते हैं?
जवाब- मिलावटखोर सरसों के तेल में आर्गेमोन तेल या पाम ऑयल की मिलावट करते हैं। यह सरसों के तेल के मुकाबले सस्ता होता है। इसके अलावा तेल की मात्रा बढ़ाने और गाढ़ापन लाने के लिए राइस ब्रान ऑयल (चावल की भूसी का तेल) मिलाया जाता है। सरसों के तेल में इस तरह की चीजों को मिलाने से क्वालिटी खराब होती है और यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। सवाल- मिलावटी तेल खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?
जवाब- मिलावटी तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसमें मौजूद केमिकल और सस्ते मिलावटी तेल शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कैसे कर सकते हैं?
जवाब- भारतीय रसोई में सरसों का तेल स्वाद और सेहत दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं। हालांकि बाजार में मिलावटी सरसों के तेल की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। आर्गेमोन तेल (Argemone Oil) जैसी हानिकारक मिलावट सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जो तेल खा रहे हैं, वह सुरक्षित है या नहीं। नीचे ग्राफिक में कुछ घरेलू तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। सवाल- किस घरेलू चीज में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) पाया जाता है?
जवाब- अधिकांश टॉयलेट क्लीनर और फर्श की सफाई करने वाले प्रोडक्ट्स में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से आप आसानी से सरसों के तेल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। सवाल- बाजार से तेल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- जब भी आप खाने के लिए तेल खरीदें तो उसकी क्वालिटी और शुद्धता सुनिश्चित करें। इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसेकि- सवाल- क्या मिलावटी तेल खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है?
जवाब- डाइटीशियन अनु अग्रवाल बताती हैं कि अगर तेल में रिफाइंड ऑयल की मिलावट की गई है तो उससे पेट में जलन, उल्टी और दस्त जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसके अलावा आर्गेमोन तेल की मिलावट से ड्रॉप्सी (शरीर में सूजन), उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं लंबे समय से रखे हुए तेल को खाने से पाचन खराब हो सकता है और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। सवाल- खुला तेल खरीदना क्यों जोखिम भरा हो सकता है?
जवाब- खुले तेल में आर्गेमोन तेल, मिनरल ऑयल या अन्य सस्ते तेल मिलाए जाने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही इसकी शुद्धता और क्वालिटी की कोई गारंटी नहीं होती है। इसके अलावा बिना सीलिंग और सही पैकिंग न होने के कारण तेल धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया और दूषित तत्वों के संपर्क में आ सकता है। साथ ही खुले तेल की मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट या पोषण संबंधी जानकारी नहीं मिलती है, जिससे आप यह पता नहीं कर सकते हैं कि तेल कितना पुराना है। सवाल- तेल में मिलावट की कहां और कैसे शिकायत कर सकते हैं?
जवाब- अगर सरसों के तेल या किसी अन्य खाद्य तेल में मिलावट का संदेह है तो आप इसकी शिकायत FSSAI और अन्य संबंधित विभागों में दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1800112100 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) का एक विभाग होता है, जहां आप तेल में मिलावट की शिकायत कर सकते हैं। अपने राज्य के FDA की हेल्पलाइन पर कॉल करके या उनकी वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। …………………. मिलावट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- यूपी में 11000 किलो मिलावटी चायपत्ती बरामद:कहीं आपके यहां तो नहीं आ रही नकली चाय भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। लेकिन अगर आप मिलावटी चायपत्ती वाली चाय पी रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। पूरी खबर पढ़िए…