जरूरत की खबर- ITR की आखिरी तारीख का मैसेज फेक:आयकर विभाग की चेतावनी, ITR रिफंड स्कैम में न फंसें, बरतें 5 सावधानियां

31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख थी। इसे लेकर आयकर विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 31 जुलाई की शाम 7 बजे तक 7 करोड़ से अधिक का ITR दाखिल किया जा चुका है। अब तक कुछ टैक्सपेयर्स के पास इनकम टैक्स रिटर्न पहुंच चुका है और कुछ लोगों के पास आना बाकी है। वहीं सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। इसके अलावा कुछ लोगों के पास इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर इस तरह के मैसेज आ रहे हैं, जिसमें उनके डॉक्यूमेंट्स में कमी होने की बात कही जा रही है। इस तरह के मैसेज में एक लिंक भी दिया है, जिस पर जल्द से जल्द क्लिक करके जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने से कई तरह के फायदे होते हैं और हर टैक्सपेयर इसका फायदा उठाना चाहता है। लोग हड़बड़ाहट में इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि अधिकांश मामलों में यह लिंक साइबर ठगी से जुड़े होते हैं। इसलिए जरूरत की खबर में आज बात करेंगे कि इनकम टैक्स रिटर्न स्कैम क्या है? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: मनीष सचान, टैक्स एक्सपर्ट (कानपुर) सवाल- क्या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है? जवाब- सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने ITR की समय सीमा को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। हालांकि केंद्र सरकार और आयकर विभाग ने इन दावों को खारिज कर दिया है। आयकर विभाग ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे पूरी तरह से भ्रामक हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सवाल- आयकर टैक्स रिटर्न रिफंड के नाम पर किस तरह के स्कैम हो रहे हैं? जवाब- साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए इनकम टैक्स रिफंड का सहारा ले रहे हैं। दरअसल साइबर क्रिमिनल लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। यह मैसेज कुछ इस तरह के होते हैं- “आपके नाम पर 15XXX रुपए का इनकम टैक्स रिफंड मान्य किया गया है। यह राशि जल्द ही आपके अकाउंट में जमा कर दी जाएगी। कृपया अपना बैंक अकाउंट नंबर 5XXXXXXX6755 वेरिफाई करें। अगर बैंक अकाउंट नंबर सही नहीं है तो नीचे दिए गए लिंक पर जाएं और बैंक अकाउंट नंबर की सही डीटेल्स अपडेट करें।” अब इसे लेकर आयकर विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस तरह के सभी मैसेज फर्जी हैं। मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि लिंक पर क्लिक करने से आप स्कैम का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आयकर रिटर्न से जुड़े इस तरह के मैसेज से सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। आइए ग्राफिक में दिए इन पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं। सवाल- इनकम टैक्स रिफंड में देरी क्यों होती है? जवाब- टैक्स एक्सपर्ट मनीष सचान बताते हैं कि अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है, लेकिन रिफंड में देरी हो रही है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसेकि- सवाल- ई-फाइलिंग टैक्स पोर्टल पर ITR की स्थिति जांचने के लिए क्या करें? जवाब- ई-फाइलिंग टैक्स पोर्टल पर ITR की स्थिति जांचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।