महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। इस मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खड़से ने पुलिस थाने में की है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 फरवरी की है। 6 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के
पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खड़से की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खड़से की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका। गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री बोलीं- लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक रक्षा खड़से ने कहा, “यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। ये लड़के एक झूले में बैठने के बाद लड़कियों का वीडियो बनाने लगे। पता चला कि वे किसी को वीडियो कॉल कर रहे थे। उनकी सुरक्षा गार्डों से भी झड़प हुई। ऐसी घटना तब हो रही है, जब कोई पुलिस अधिकारी लड़कियों के साथ यूनिफॉर्म में है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं। रक्षा खड़से खुद लड़कियों को लेकर स्टेशन पहुंची थीं
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे महिलाओं और लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले गईं। रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा?