दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 30लाख 35हजार 942लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82हजार 35लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71हजार 571की मौत हो चुकी है। जापान के ओकिनावा आईलैंड पर रविवार को 23 अमेरिकी सैनिक संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को भी यहां पर 71 सैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईथी। अमेरिकी नौसेना के अफसर मेजर केन कुंजे ने कहा कि अब इस बेस पर संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। ये सभी मामले 7 से 13जुलाई के बीच सामने आए हैं।
उधर, दक्षिण अफ्रीका में रविवार से रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शराब की बिक्री भी रोक दी गई। यहां बीते हफ्ते ही शराब बेचने की इजाजत दी गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इसके बाद कहा कि देश में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने अस्पतालों और क्लीनिकों पर शराब पीने के बाद घायल होने वाले मरीजों का बोझ न बढ़ाएं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 34,13,995 | 1,37,782 | 15,17,084 |
ब्राजील | 18,66,176 | 72,151 | 12,13,512 |
भारत | 8,79,466 | 23,187 | 5,54,429 |
रूस | 7,27,162 | 11,335 | 5,01,061 |
पेरू | 3,26,326 | 11,870 | 2,17,111 |
चिली | 3,15,041 | 6,979 | 2,83,902 |
स्पेन | 3,00,988 | 28,403 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,99,750 | 35,006 | 1,84,764 |
ब्रिटेन | 2,89,603 | 44,819 | उपलब्ध नहीं |
दक्षिण अफ्रिका | 2,76,242 | 4,079 | 1,34,874 |
अपडेट्स
- आयरलैंड में सोमवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर 2500 यूरो (2.13 लाख रुपये) का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा है।
- हॉन्गकॉन्ग में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसको देखते हुए यहां सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियम कड़े कर दिए गए हैं। एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
अमेरिका: कोविडपार्टी में शामिल होने वाले की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘कोविड पार्टी’ में शामिल होने वाले 30 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। यह पार्टी एक संक्रमित व्यक्ति की ओर से दी गई थी। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, इस व्यक्ति ने कोरोना को अफवाह समझ लिया। उन्होंने कहा कियह गलत है कि कोई संक्रमित पाया जाए और उसके बाद वह पार्टी करे और उसमें दोस्तों को बुलाए।

ऑस्ट्रेलिया:संक्रमण रोकने के काम में सैनिकों की संख्या बढ़ेगी
ऑस्ट्रेलिया सरकार संक्रमण रोकने के काम में लगे सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा।देश के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेट हंट ने बताया कि विक्टोरिया राज्य में 1 हजारअतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया।रविवार को यहां 177 नए मामले सामने आए।

बोलिविया: वित्त मंत्री संक्रमित
बोलिविया के वित्त मंत्री ऑस्कर ऑरिट्ज संक्रमित पाए गए हैं। ऑरिट्ज देश के चौथे ऐसे नेता हैं जो पिछले चार दिनों में संक्रमित मिले हैं। यहां की राष्ट्रपति जेनिन ऐनेज की रिपोर्ट भी चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मारिया इडी रोका, खनन मंत्री जॉर्ज फर्नांनडो ओरोपेजा और प्रेसिडेंसी मिनिस्टर येर्को नुनेज नेग्रेट्टे भी संक्रमित मिले थे। बोलिविया में अब तक 47 हजार 200 मामले सामने आए हैं और 1 हजार 754 लोगों की जान गई है।

मैक्सिको: मौतों का आंकड़ा इटली से ज्यादा
मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा रविवार को इटली से ज्यादा हो गया है। अब तक यहां 35 हजार 6 मौतें हुई हैं और 2 लाख 95 हजार 268केस आए हैं। यहां कुछ हफ्ते पहले ही लॉकडाउन में ढीलदी गई थी। इसके बाद से मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति एंड्रेस मैन्युएल लोपेज ने रविवार को कहा कि देश में महामारी कमजोर पड़ रहीहै। मीडिया इसे बेवजह तूल दे रही है।

ब्राजील: मास्क न लगाने वालों पर एक्शन
ब्राजील में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। यहां पर 21 मई से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी किया गया था। ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। यहां के साओ पाउलो में सबसे ज्यादा 1लाख 30 हजार संक्रमित मिले हैं और 11 हजार 415 मौतें हुई हैं।

मेडागास्कर: 25 सांसद संक्रमित
मेडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राजधानी एंटानानारिवो में दो महीने बादलॉकडाउन हटाया गया था। हालांकि, मामले बढ़ने के बाद 5 जुलाई से दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया।
कोलंबिया: राजधानी बोगोटा की सीमा सील
कोलंबिया में रविवार को 5 हजार 83 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1.5लाख के पार हो गया है। अब तक 5 हजार 307 लोगों की जान गई है। सरकार ने राजधानी बोगोटा की सीमा सील करने का फैसला किया गया है। बोगोटा से 49 हजार 644 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सरकार ने 1 जुलाईसे देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया था।

दुनिया में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले: डब्ल्यूएचओ
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नए मामले दर्जकिए। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और साउथ अफ्रीका में सामने आए। इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे।