जावेद अख्तर का X अकाउंट हुआ हैक:राइटर ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बोले- टीम इंडिया के लिए ओलंपिक पोस्ट मैंने नहीं किया था

राइटर जावेद अख्तर का X अकाउंट हाल ही में हैक हो गया। इस बात की जानकारी 28 जुलाई को खुद जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। राइटर ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी 28 जुलाई की शाम को जावेद अख्तर ने अपने X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर फैंस को जानकारी दी कि हाल ही में उनके X अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया के लिए ओलंपिक पोस्ट भी उनके द्वारा नहीं किया गया था, बल्कि किसी हैकर ने किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा- मेरी X आईडी हैक हो गई है। जाहिर तौर पर मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में एक मैसेज है। यह पूरी तरह से हानिरहित है, लेकिन इसे मैंने पोस्ट नहीं किया था। इस मामले को लेकर हम संबंधित अधिकारियों से शिकायत कराने के प्रोसेस में हैं। जावेद अख्तर के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुरंत अपना पासवर्ड चेंज करिए। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- उम्मीद है मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। तीसरे यूजर ने ट्वीट कर लिखा- मैंने आपका कोई ट्वीट नहीं देखा। मुझे उम्मीद है कि मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। बिग बी, शाहिद कपूर जैसे सेलेब्स का भी अकाउंट हैक हो चुका है जावेद अख्तर के जैसे ही बहुत सेलेब्स का X अकाउंट हैक हो चुका है। 2019 में अमिताभ बच्चन का ट्वीटर (अब X अकाउंट) हैक हो गया था। बिग बी का अकाउंट तुर्की के एक शख्स ने हैक किया था, जिसने उनका प्रोफाइल पाकिस्तान के पूर्व प्राइम मिनिस्टर इमरान खान से बदल दिया था। इस लिस्ट में करण जौहर, शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही का नाम भी शामिल है, जिनका X अकाउंट कभी ना कभी हैक हो चुका है।