हमारे घर-परिवार में कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें छिपकली से डर लगता है। इस डर को हर्पेटोफोबिया कहा जाता है। हर्पेटोफोबिया में लोगों को छिपकली और सांप जैसे रेप्टाइल्स से डर लगता है। हर्पेटोफोबिया से पीड़ित लोगों को छिपकली देखने पर डर, चिंता और घबराहट महसूस होती है। कई लोगों को छिपकली देखकर घिन आती है। हालांकि, छिपकली हर रोज ही हमें घर की दीवारों और छत पर रेंगती हुई दिख जाती है। छिपकली देखते ही हम कई बार डर के मारे चिल्लाने लगते हैं, कमरा छोड़कर भाग जाते हैं और घंटों अंदर नहीं आते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी छिपकलियों से छुटकारा पाने के बारे में सोचा है? आज हम जीवन को आसान बनाएं कॉलम में इसी बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि- सवाल- घर में छिपकली क्यों आती है? जवाब- छोटे कीट-पतंगे, कॉकरोच और दूसरे छोटे कीड़े-मकोड़े छिपकलियों का भोजन होते हैं। ये कीड़े रोशनी देखकर घर में आ जाते हैं। इसलिए छिपकलियां इनकी तलाश में हमारे घर में आ जाती हैं। साथ ही कुछ अन्य कारण भी होते हैं। आइए इन्हें ग्राफिक के जरिए समझते हैं। कीट-पतंगों की संख्या कम करती हैं
छिपकलियां मच्छर, कॉकरोच, मक्खी, दीमक और छोटी मकड़ियों को खाकर घर में इनकी संख्या बढ़ने से रोकती हैं। यानी घर में नेचुरल तरीके से कीट कंट्रोल का काम करती हैं। घर में कीट-पतंगे आने से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ कीड़ों के स्किन पर चलने से स्किन पर घाव सा बन जाता है, जलन होने लगती है। वहीं कई कीड़े बीमारियों की वजह बनते हैं। ऐसे में छिपकलियां इन्हें खाकर आपके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। कीटनाशकों की जरूरत कम होती है
जहां छिपकलियां होती हैं, वहां कीट-पतंगे कम दिखाई देते हैं। इससे केमिकल स्प्रे और कीटनाशकों के इस्तेमाल की जरूरत बहुत कम या नहीं पड़ती है। ऐसे में हम केमिकलयुक्त पेस्ट कंट्रोल के इस्तेमाल करने से बच जाते हैं, जो हेल्थ और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होते हैं। संख्या बढ़ जाए तो मुश्किल
हालांकि छिपकलियों की संख्या बहुत अधिक हो जाए तो दीवारों और जमीन पर इनकी गंदगी की वजह से दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। साथ ही जिन लोगों में इनसे फोबिया है वे घर में डरे हुए रह सकते हैं। कई बार इनकी संख्या ज्यादा होने पर ये लड़ती हुई दिखाई देती हैं और बिस्तर, टेबल पर गिर जाती हैं। ऐसे में इनकी संख्या को कंट्रोल करना जरूरी है। प्रजनन के लिए
छिपकलियां अंडे देने के लिए या साथी की तलाश में घर में आ सकती हैं। वे प्रजनन के लिए घर को सुरक्षित स्थान समझती हैं। घर में उनके अंडे सांप जैसे जीव-जंतुओं से सुरक्षित होते हैं। सवाल- छिपकलियों को भगाने के घरेलू उपाय क्या हैं? जवाब- छिपकलियों को घर से भगाना एक मुश्किल काम है। खासतौर से तब, जब आपको उनसे डर लगता हो। ऐसे में कुछ तरीके अपनाकर आप इन्हें घर से भगा सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। आइए इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल करने तरीके को समझते हैं। पुदीना और नींबू
पुदीना और नींबू की तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में पुदीने और नींबू का रस पानी में मिलाकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां छिपकलियां अक्सर दिखती हैं। जैसे दीवारों के कोने, खिड़की के फ्रेम या लाइट के पास। नियमित स्प्रे करने से छिपकलियां इन जगहों से दूर रहने लगती हैं। प्याज और लहसुन
हममें से कई लोगों को प्याज और लहसुन की गंध पसंद नहीं होती है। यह गंध छिपकलियों को भी पसंद नहीं आती है। आप इसे कूंचकर या काटकर छिपकलियों के रहने वाली जगह पर रख सकते हैं। आप चाहें तो इसका रस भी स्प्रे कर सकते हैं। लेमनग्रास
लेमनग्रास जिसे नींबू घास भी कहा जाता है, इसकी तेज गंध से छिपकलियां दूर भागती हैं। ऐसे में आप लेमनग्रास की पत्तियों को इकट्ठा करके, खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं। आप चाहें तो लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल स्प्रे कर सकते हैं। लौंग और दालचीनी
आप लौंग और दालचीनी के टुकड़े उन जगहों पर रखें जहां छिपकलियां छिपती हैं, जैसे अलमारी के पीछे, दीवारों की दरारों में या किसी फर्नीचर के नीचे। लाल मिर्च या काली मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर एक पतला घोल बना लें। इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहां छिपकलियां रहती हैं या आती-जाती हैं। इससे छिपकलियां उस जगह से दूर रहेंगी। इस बात का ध्यान रखें कि यह छिपकलियों की आंखों में न जाए। अंडे के छिलके
अंडे के छिलकों की गंध से छिपकलियां दूर भागती हैं। ऐसे में इसे खिड़की, रोशनदान, दरवाजे के पास रखें। साथ ही समय-समय पर इसे बदलते रहें। तंबाकू
तंबाकू की कुछ पत्तियां या पाउडर को कॉफी पाउडर के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और उन जगहों पर रखें जहां छिपकलियां रहती हैं। डेटॉल
डेटॉल की तेज गंध और एंटीसेप्टिक गुण छिपकलियों को दूर भगाने में मदद कर सकता है। डेटॉल को पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल को छिपकलियों की रहने वाली जगह स्प्रे करें। सवाल- छिपकलियों को घर में आने से कैसे रोकें? जवाब- छिपकलियों को घर में आने से रोकने के लिए हम कुछ तरीके अपना सकते हैं। इसके लिए रास्ते बंद करने के साथ कई सारे तरीके अपना सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। घर के तापमान को कम रखें
छिपकलियां गर्म और आरामदायक जगह पसंद करती हैं। आपने देखा होगा कि वे सर्दियों के समय नहीं दिखती हैं। ऐसे में जिस कमरे में आप सोते हैं, उसके टेम्परेचर को कम रखने की कोशिश करें। गंदगी भी छिपकलियों के आने की वजह
छिपकलियां अक्सर कीड़े-मकोड़े खाने आती हैं। अगर आपके घर में मच्छर, मक्खी, कॉकरोच या चींटे ज्यादा होंगे तो छिपकलियां उन्हें खाने के लिए आएंगी। इसलिए कहीं भी गंदगी या कूड़ा जमा न होने दें, ताकि कीड़े-मकोड़े न पनप सकें। सिंक, वॉश बेसिन में पानी न जमा होने दें
किचन में खुला खाना या खाने के छोटे टुकड़े छिपकलियों के लिए एक आसान भोजन है। साथ ही कहीं भी पानी जमा न होने दें क्योंकि नमी भी छिपकलियों को आकर्षित करती है। ऐसे में सिंक में पानी न जमा होने दें। रात में घर के बाहर की लाइट्स जलाएं
रात में घर में रोशनी होने पर कीट-पतंगे घर में आने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप रात के समय कुछ घंटे के लिए घर के सिर्फ घर के बाहर की लाइट्स जलाकर रखें। इससे घर में रहने वाली छिपकलियां भोजन के लिए घर के बाहर निकल जाएंगी। …… ‘जीवन को आसान बनाएं’ कॉलम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जीवन को आसान बनाएं- सफेद कपड़े क्यों पड़ते हैं पीले: हो सकती हैं 10 वजहें, धोते हुए बरतें 10 सावधानी, सफेदी लौटाने के 9 हैक्स सफेद कपड़े जब नए होते हैं तो उनकी चमक एकदम अलग होती है। साफ-सुथरे, फ्रेश और चमकदार, जिन्हें पहनकर कॉन्फिडेंस महसूस होता है। हालांकि, कुछ ही बार धुलने के बाद सफेद कपड़े पीले पड़ने लगते हैं और पहनने लायक नहीं रह जाते हैं। पूरा आलेख पढ़ें