जीवन को आसान बनाएं- बारिश में बाइक चलाना रिस्की:राइडिंग के दौरान कभी न करें ये 6 गलतियां, बाइक के सही रख–रखाव के टिप्स

बारिश का मौसम भले ही सुहावना होता है, लेकिन हमारी बाइक के लिए कई परेशानियों की वजह बन सकता है। पानी भरी सड़कें, कीचड़ और लगातार बारिश के बीच अगर आप बाइक देखभाल नहीं करते, तो वह कभी भी रास्ते में धोखा दे सकती है। ऐसे मौसम में इंजन से लेकर टायर, ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्ट्स तक सबका ध्यान की जरूरत होती है। लोग छोटी-छोटी लापरवाहियां करते हैं, जिससे बाइक में समस्या आने लगती है। ऐसे में आज हम जीवन को आसान बनाएं कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- बारिश के मौसम में बाइक में क्या समस्या आती है? जवाब- बारिश के मौसम में बाइक में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं, जो न केवल बाइक की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती हैं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं। बारिश के दिनों में कुछ परेशानियां होती हैं, जो बाइक सवारों को झेलनी पड़ती हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- बारिश के मौसम में बाइक के रखरखाव के दौरान हम क्या गलतियां करते हैं? जवाब- बाइक को पानी भरी सड़कों पर चलाने से इंजन में पानी जा सकता है, जिससे वह खराब हो सकता है। वहीं खुले में बाइक खड़ी करने पर उसके मेटल पार्ट्स में जंग लगने लगता है। कीचड़ और गंदगी से बाइक की पॉलिशिंग जल्दी खराब हो सकती है और दूसरे पार्टस भी खराब होने लगते हैं। लगातार नमी बनी रहने से बैटरी के टर्मिनल खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर चेन और इंजन के हिस्सों को लुब्रिकेट न किया जाए तो उनमें रस्ट जमने लगता है। इसलिए बारिश में बाइक की नियमित सफाई और मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। ऐसे में हमें इन गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। सवाल- बारिश के दिनों में बाइक चलाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए? जवाब- बारिश के दिनों में गीली सड़के, टूटे रास्ते बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाइक चलाते समय हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। आइए ग्राफिक्स को विस्तार से समझते हैं लुब्रिकेशन की अनदेखी
बारिश में पानी की वजह से चेन और अन्य मूविंग पार्ट्स से ग्रीस हट जाती है, जिससे घर्षण बढ़ता है और जंग लग सकती है। चेन और अन्य हिस्सों को समय-समय पर लुब्रिकेट करते रहें। टायर की स्थिति नजरअंदाज करना
घिसे हुए टायर गीली सड़कों पर फिसल सकते हैं, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। टायर का प्रेशर और ट्रेड डेप्थ नियमित रूप से चेक करें। नमी की अनदेखी
नमी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को खराब कर सकती है और एयर फिल्टर जैसी जगहों पर जमा होकर इंजन की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। बाइक को सूखा रखें और जरूरी हिस्सों में पानी जमने न दें। पानी से भरे रास्तों में बाइक चलाना
गहरे पानी से बाइक को नुकसान हो सकता है और गड्ढे या मेनहोल नजर नहीं आने से हादसा हो सकता है। ऐसे रास्तों से बचें। तेज गति से बाइक चलाना
गीली सड़कों पर ट्रैक्शन कम हो जाता है, जिससे बाइक पर नियंत्रण खो सकता है। गति धीमी रखें और वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। तेज ब्रेक और तीखे मोड़
अचानक ब्रेक लगाने या तेज मोड़ लेने से बाइक स्लिप कर सकती है। ब्रेक धीरे-धीरे लगाएं और मूवमेंट स्मूद रखें। बाइक की सफाई को नजरअंदाज करना
बारिश में गंदगी और कीचड़ बाइक पर जम जाती है, जो पेंट और पार्ट्स को नुकसान पहुंचाती है। बाइक को नियमित रूप से साफ करते रहें। ब्रेक की जांच न करना
गीले ब्रेक पैड फिसल सकते हैं और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है। ब्रेक की समय-समय पर सर्विस करवाएं। जंग को नजरअंदाज करना
बारिश में मेटल पार्ट्स जल्दी जंग खाते हैं। एंटी-रस्ट स्प्रे का इस्तेमाल करें और समय-समय पर पार्ट्स की जांच करें। बैटरी की स्थिति पर ध्यान न देना
नमी से बैटरी टर्मिनल में करप्शन हो सकता है। सुनिश्चित करें कि बैटरी सूखी हो और कनेक्शन साफ हों। सवाल- बारिश के दिनों में बाइक के रख-रखाव कैसे करना चाहिए? जवाब- बारिश के मौसम में बाइक की देखभाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इसे ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं। सवाल- बारिश में बाइक चलाते वक्त किन बीमारियों का खतरा होता है और उनसे कैसे बचें? जवाब- बारिश के मौसम में लगातार भीगने और कीचड़ भरी रास्ते में सफर करने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, पेट से जुड़ी बीमारियां, स्किन रैश और फंगल संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप पूरी तरह से शरीर को ढकने वाला रेनकोट पहनें, जिसमें जूते और हाथों को ढकने की भी सुविधा हो। अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो घर लौटकर गर्म पानी से स्नान करें। स्किन केयर के लिए एंटी-फंगल पाउडर, मॉइस्चराइजर और सैनिटाइजर जैसे बेसिक चीजें रखें। इसके अलावा हल्का गर्म खाना खाएं, पानी पिएं और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन C युक्त फलों या सप्लीमेंट्स का सेवन करें। सवाल- वर्कशॉप जाए बिना घर पर बाइक कैसे साफ करें और खराबी से कैसे बचाएं? जवाब- बारिश में बाइक पर कीचड़ और मिट्टी जमना आम बात है, लेकिन हर बार वर्कशॉप जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप बाइक की सफाई घर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए बाइक को हल्के शैम्पू और पानी के घोल से माइक्रोफाइबर या सॉफ्ट कपड़े की मदद से बाइक की बॉडी साफ करें। जमी हुई मिट्टी को हटाने के लिए सॉफ्ट ब्रश या पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। बाइक के सूखने के बाद चेन और मूविंग पार्ट्स को समय-समय पर लुब्रिकेट करें। …… यूटिलिटी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें जीवन को आसान बनाएं– 7 चीजें फ्रिज में न रखें: जानिए क्या है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका, कैसे रखें लंबे समय तक फ्रेश पिछले कुछ सालों से कई सारे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन्हीं में से एक फ्रिज भी है। हालांकि, हममें से कई लोग जाने-अनजाने में फ्रिज का गलत इस्तेमाल करते हैं। पूरी खबर पढ़ें