जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस को ₹16,563 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर 4.77% कम हुआ, रेवेन्यू ₹2.35 लाख करोड़ रहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 16,563 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.77% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,35,481 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,34,956 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.22% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। FY25 की दूसरी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा 4.78% कम हुआ सालाना आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… तिमाही आधार पर रिलायंस का मुनाफा 9.41% बढ़ा नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… EBITDA यानी अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन
EBITDA किसी कंपनी की वह टोटल कमाई होती है, जिसमें ब्याज चुकाना, टैक्स देना, एसेट या मशीनों की वैल्यू में गिरावट को कंपनसेट करना और पुराने लोन या कर्ज चुकाने में खर्च होने वाली लागत शामिल नहीं होती है। EBITDA किसी कंपनी या फर्म के ऑपरेशन या उसके संचालन की स्थिति बताता है। इसका उपयोग आमतौर पर कंपनियां अपने बिजनेस को इवैल्यूएट करने के लिए करती हैं। इसे कैलकुलेट करने में लागत या खर्चे को शामिल नहीं किया जाता है। कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है EBITDA मार्जिन
EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के रेवेन्यू का परसेंटेज बताता है, जिससे उसके संचालन के ग्रोथ को आंका जाता है। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने से उसी इंडस्ट्री की दूसरी कंपनी के साथ रियल परफॉरमेंस की तुलना की जा सकती है। कंपनी के चार मेन सेगमेंट हैं- जियो, रिटेल, ऑइल टू केमिकल और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का परफॉर्मेंस बता रहे हैं… 1. रिलायंस जियो: 2. रिलायंस ऑइल टू केमिकल: इस साल 5.99% चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार (14 अक्टूबर) को 2745 रुपए पर फ्लैट बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 5 दिन में 0.20%, एक महीने में 6.70% और 6 महीने में 6.29% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो रिलायंस का शेयर 5.99% चढ़ा है और पिछले एक साल में 17.13% चढ़ा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…