जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मां बीते कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। 24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत लगातार क्रिटिकल बनी हुई थी। जैकलीन तब से ही काम से ब्रेक लेकर लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। कई मौकों पर उन्हें हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। मां की तबीयत बिगड़ने पर छोड़ा था आईपीएल इवेंट जैकलीन फर्नांडिस को कुछ समय पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्मेंस देनी थी। उनकी परफॉर्मेंस 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच हुए मुकाबले की ओपनिंग में होनी थी। इसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन मां को हार्ट स्ट्रोक आने के बाद जैकलीन ने आईपीएल में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। जैकलीन की मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे सलमान खान एक हफ्ते पहले सलमान खान भी जैकलीन फर्नांडिस की मां किम से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। दोनों साथ में जल्द ही किक 2 में नजर आने वाले हैं। 2022 से तबीयत बिगड़ी हुई रहती थी जैकलीन फर्नांडिस की मां को साल 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक हुआ था। उस समय उनका इलाज बहरीन में करवाया गया था। बताते चलें कि किम फर्नांडिस मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलीन वर्क कमिटमेंट के चलते भारत में रह रही हैं। एक पुराने इंटरव्यू में जैकलीन ने अपनी मां को अपनी प्रेरणा कहा था। उन्होंने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था- मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं अपने माता-पिता के बिना यहां अकेली रहती हूं। वे मेरे लिए बहुत मजबूत और इंस्पिरेशनल रहे हैं जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करते हैं।