जॉनसन ने शाहीन पर चौका लगाकर की इनिंग की शुरुआत:आमिर की मैजिक बॉल, रिजवान का बल्ला टूटा…पाकिस्तान-कनाडा मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। क नाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। इस मैच में शानदार मोमेंट्स देखने को मिले। कनाडा का पहला विकेट मो. आमिर की सुपर बॉल पर गिरा। कनाडाई ओपनर जॉनसन ने सिक्स मारकर फिफ्टी पूरी की। मो. रिजवान का बल्ला टूट गया।
कुछ रिकॉर्ड्स भी बने। रिजवान ने बाबर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की। नसाउ की पिच पर जॉनसन का अनोखा आंकड़ा। मैच मोमेंट्स और रिकार्ड्स … 1. पारी की शुरुआत चौके के साथ कनाडाई पारी की शुरुआत आरोन जॉनसन और नवनीत धालीवाल ने की। बॉलिंग करने के लिए शाहीन आए। जॉनसन ने ऑफ स्‍टंप पर लोअर फुल टॉस बॉल को ड्राइव किया, बॉल बॉउंड्री के बाहर गई। अगली बॉल शाहीन ने जॉनसन को लेग स्‍टंप पर फुल टॉस डाली, जॉनसन ने फ्लिक किया। बॉल मिडविकेट की तरफ चार रन के लिए गई। 2. आमिर की ड्रीम डिलीवरी कनाडा की पारी के तीसरे ओवर में आमिर ने नवनीत धालीवाल को मिडिल स्‍टंप पर गुड लेंथ की बॉल डाली। डिफेंस करने के प्रयास में नवनीत बॉल मिस कर गए और गेंद सीधा स्‍टंप में जा लगी। आमिर की यह बॉल स्विंग करते हुए अंदर आई थी और स्पीड 142kmph से भी ज्यादा थी। 3. फखर ने कैच छोड़ा जॉनसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक गलती की। हारिस रउफ की बॉल को हवा में खेल बैठे। फखर ने मिड विकेट से पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन गेंद तक पहुंच ही नहीं पाए। फखर की उंगली पर गेंद लगकर गिर गई। फखर ने कैच ड्रॉप किया और जॉनसन को जीवनदान मिला। 4. जॉनसन ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की कनाडा के खिलाफ 13वें ओवर इमाद वसीम बॉलिंग कर रहे थे। जॉनसन 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जॉनसन ने घूमती हुई बॉल पर सीधा शॉट खेला। बॉल सिक्स के लिए गई। जॉनसन का अर्धशतक पूरा हुआ। 5. नवनीत ने अयूब को दिया जीवदान पाकिस्तान चेज करने उतरी। कनाडा की ओर से चौथा ओवर जेरेमी गॉर्डन लेकर आए। सईम अयूब स्ट्राइक पर थे। जेरेमी गॉर्डन की बैक ऑफ लेंथ बॉल को सईम अयूब ने फाइन लेग पर खेला। वहां पर खड़े नवनीत धालीवाल ने छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथ में आकर निकल गई। यह मुश्किल मौका था और सईम को जीवनदान मिला। 6. मो. रिजवान का बैट टूट गया कनाडा की ओर से छठवां ओवर फेंकने आए जेरेमी गॉर्डन। उन्होंने छोटी गेंद फेंकी। रिजवान ने गेंद को पुल करने का प्रयास किया। बॉल बैट के निचले हिस्से पर लगी और रिजवान का बैट टूट गया। मैच रिकार्ड्स… 7. न्यूयॉर्क में पहले बैटिंग करते हुए इंडिविजुअल हाईएस्ट स्कोर
टी-20 वर्ल्ड कप में 2024 के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा स्कोर है तो अभी वो कनाडा ओपनर आरोन जॉनसन हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 52 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए। 2. टी-20 इंटरनेशनल में कनाडा के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी
टी-20 इंटरनेशनल में कनाडा के सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में आरोन जॉनसन ने नवनीत धालीवाल को पीछे छोड़ दिया है। अब आरोन जॉनसन की टी-20 इंटरनेशनल में 8 फिफ्टी हो गई है। नवनीत धालीवाल 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। 3. रिजवान ने की रोहित शर्मा की बराबरी
टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी ओपनर बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रिजवान ने अब रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि रोहित ने भी 30 फिफ्टी बनाई हैं, लेकिन 118 इनिंग में। रिजवान ने यह रिकॉर्ड 71 इनिंग खेलकर बनाया है। 4. टी-20 वर्ल्ड कप में पकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए रिजवान ने कप्तान बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप में 5 फिफ्टी लगाई है। कनाडा के खिलाफ रिजवान ने 53 रन की पारी खेलकर उनकी बराबरी कर ली है। 5. टी-20 वर्ल्ड कप में बॉल के हिसाब से स्लोएस्ट फिफ्टी
टी-20 वर्ल्ड कप में बॉल के हिसाब से सबसे धीमी हाफ सेंचुरी लगाने के मामले में मो. रिजवान पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने आज कनाडा के खिलाफ 53 बॉल पर 53 रन बनाए।