जॉब एजुकेशन बुलेटिन:CISF में हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती; गुजरात पंचायत SSB में 994 वैकेंसी; ‘सागर में सम्मान’ पहल की शुरुआत

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात CISF में खेल कोटे के तहत हेड कॉन्स्टेबल के 403 पदों पर भर्ती और गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 994 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ISRO की101वीं सैटेलाइट के लॉन्च की और टॉप स्टोरी में जानकारी ‘सागर में सम्मान’ नामक पहल की शुरुआत की। करेंट अफेयर्स 1. ISRO की 101वीं सैटेलाइट का लॉन्च फेल हुआ:
18 मई की सुबह 5.59 मिनट पर ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपनी 101वीं सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च की। लेकिन, अर्थ ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट EOS-09 की लॉन्चिंग सफल नहीं हो सकी। 2. 29 मई से होगी ‘विकसित कृषि संकल्‍प अभियान’ की शुरुआत 19 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर में ‘विकसित कृषि संकल्‍प अभियान’ शुरू करने की घोषणा की। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. CISF में 403 पदों पर निकली भर्ती केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने खेल कोटे के अंतर्गत हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 403 पदों पर भर्ती निकाली है। इस अभियान के तहत पुरुष और महिला खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सैलरी : एज लिमिट : 2. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 994 पदों पर भर्ती गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा सैलरी : एज लिमिट : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. ‘सागर में सम्मान’ नामक पहल की शुरुआत
18 मई को केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘सागर में सम्मान’ पहल का अनावरण किया। ये भारत सरकार की ओर से समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका मकसद समुद्री क्षेत्र में इन्क्लूसिवनेस, ट्रांसफॉर्मेशन और सस्टेनिबिलिटी को बढ़ावा देना है। इस पहल का लक्ष्य 2030 तक मेरिटाइम सेक्टर के टेक्निकल रोल में महिलाओं की भागीदारी 12 प्रतिशत तक पहुंचाना है। पहले इंटरनेशनल डे फॉर विमेन इन मेरिटाइम की थीम- ‘ऐन ओसियन ऑफ अपॉर्चुनिटीज फॉर विमेन (An Ocean of Opportunities for Women)’ थी। 2. नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट परीक्षा सेंटर से 17 कैंडिडेट्स गिरफ्तार देहरादून पुलिस ने नवोदय विद्यालय समिति लैब अटेंडेंट की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करने के आरोप में 17 कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया है। ये परीक्षा 18 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE द्वारा आयोजित की गई थी। आरोपी कैंडिडेट्स ब्लूटूथ डिवाइस को अपने जूतों और अन्य निजी जगहों में छिपाकर लाए थे। कुल 17 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ कोतवाली पटेल नगर और डालनवाला थानों में 3 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस इन उपकरणों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करने के लिए विस्तृत पूछताछ कर रही है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. ————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें