झारखंड 10वीं बोर्ड एग्जाम की नई डेट जारी:हिंदी और साइंस की परीक्षा 7, 8 मार्च को; पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है। 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर लीक होने के बाद कैंसिल किया गया था। अब ये परीक्षा 7 और 8 मार्च को होगी। 20 फरवरी को 10वीं हिंदी और साइंस का पेपर JAC ने कैंसिल किया था। झारखंड बोर्ड ने नई परीक्षा तारीखों के लिए एक नोटिस जारी किया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं। 10 लोगों को गिरफ्तार किया झारखंड पुलिस ने पेपर लीक के चलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड में क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी को शुरू हुईं हैं। ये परीक्षा राज्य भर के 2,086 केंद्रों पर हो रही है। इसमें 10वीं बोर्ड में 7.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हैं। 20 फरवरी को पेपर कैंसिल किया था झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर कैंसिल किया था। ये फैसला पेपर लीक की खबरों के बाद लिया गया था। हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई जबकि साइंस का पेपर 20 फरवरी को था। 18 फरवरी के परीक्षा होने के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी, जिसे अब JAC ने सही माना है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा- दोबारा होगी परीक्षा मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर एक हाई कमीशन मीटिंग बुलाई थी और उसके बाद ये फैसला लिया गया था कि कोर्स A और कोर्स B पेपर दोबारा करवाया जाए। बोर्ड के मुताबिक, कोडरमा में गर्ल्स हाईस्कूल, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा हाईस्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में आए पेपर से मिलते हुए पेपर मिले थे और सोशल मीडिया पर पाए गए थे। नोटिस जारी कर दी सूचना JAC ने अपने नोटिस में कहा, सभी स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स, और स्कूल से जुड़े प्रिंसिपल को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और न्यूजपेपर के जरिए मिली सूचना के आधार पर 18 फरवरी और 20 फरवरी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनकी परीक्षा की नई तारीखें जल्दी ही घोषित की जाएंगी। गिरिडीह और कोडरमा में पहले वायरल हुआ था पेपर सबसे पहले गिरिडीह और कोडरमा में यह प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना आई। एक वॉट्सऐप ग्रुप में क्यूआर कोड डाला गया और मैसेज भेजा गया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र चाहिए तो इसके लिए 350 रुपए भेज दें। मैसेज में 20 फरवरी को होने वाली साइंस की परीक्षा का प्रश्नपत्र देने का दावा किया जा रहा था। कुछ देर बाद पीडीएफ मोड में साइंस का प्रश्न पत्र वहां डाला गया, जिसका स्क्रीनशॉर्ट पूरे राज्य में वायरल हो गया। परीक्षा शुरू होने के बाद ग्रुप हुआ एक्टिव ‎परीक्षा शुरू होने के बाद से ही ‘जैक बोर्ड क्वेश्चन पेपर क्लास 10वीं, 12वीं 2025’ नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप एक्टिव है। इस वॉट्सऐप ग्रुप‎ और यूट्यूब के जरिए 10वीं और ‎12वीं की होने वाली परीक्षा का ‎350 रुपए ऑनलाइन पेमेंट लेकर‎ पेपर दिया जा रहा था।‎ वॉट्सऐप ग्रुप में 1000 से‎अधिक लोग जुड़े हुए हैं। ग्रुप में ‎प्रिंस नाम के एक युवक द्वारा‎ ऑनलाइन पेमेंट वाला स्कैनर‎ डालकर 350 रुपए पेमेंट करने‎ पर प्रश्न पत्र देने की बात की‎ जाती है। पेमेंट करने के बाद प्रश्न‎पत्र का पीडीएफ दिया जाता है।‎ 11 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षाएं झारखंड में 11 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं हैं। इसमें 7.84 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। क्लास 10वीं की परीक्षा 1,297 सेंटर्स पर हो रही है और 4.33 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इसमें शामिल हुए हैं। जबकि 789 सेंटर्स पर 3.50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं पेपर भी 28 फरवरी को हुआ लीक हरियाणा बोर्ड का 10वीं का पेपर शुक्रवार 28 फरवरी को लीक हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे पहले 27 फरवरी को हरियाणा बोर्ड का 12वीं का अंग्रेजी का पेपर भी लीक हो चुका है। पिछले दिनों हरियाणा में बोर्ड एग्जाम के दौरान परिजनों के स्टूडेंट्स को चीटिंग कराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है नूंह में पेपर लीक की साजिश करने के लिए दो सुपरवाइजर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। वहीं पलवल में नकल करने-करवाने को लेकर 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नूंह में पेपर लीक का दूसरा मामला हरियाणा के नूंह जिले में पिछले दो दिनों में दो पेपर लीक हो चुके हैं। शुक्रवार को नूंह के पुनहाना से 10वीं का मैथ्स का पेपर एग्जाम शुरू होने के कुछ मिनटों बाद लीक हो गया। इसी तरह गुरुवार को नूंह के टपकन सेंटर से 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 12वीं के पेपर लीक के मामले में जांच हो चुकी है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 10वीं के मैथ्स के पेपर लीक के मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सेंटर पर चीटिंग कराते पेरेंट्स के वीडियो वायरल पेपर लीक के अलावा हरियाणा के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स के कुछ वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कोई दीवार पर चढ़ता, कोई खिड़कियों से झांकता और कोई पर्चियां पास करता नजर आ रहा है। ये बोर्ड देने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स या अन्य लोग हैं जो बच्चों को चीटिंग कराने का प्रयास करते साफ नजर आ रहे हैं। इससे पहले पिछले साल भी इस तरह की वीडियोज काफी वायरल हुए थे। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… UPPSC PCS 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट जारी:5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन; 15,066 पास, जल्दी ही मेन्स की तारीख घोषित करेगा आयोग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने PCS 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में पहली महिला पायलट बनीं तनुष्का सिंह:हॉक MK 132 में ली स्पेशल ट्रेनिंग; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल इंडियन एयर फोर्स (IAF) की महिला फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थाई रूप से शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनीं। तनुष्का का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि से है, उनके पिता और दादा दोनों भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…