वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की कीवी टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच 2012 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जो वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में जीता था। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 150 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। इसी के साथ वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। विंडीज सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई. इससे पहले, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत सुपर-8 में पहुंच चुके हैं. शेरफेन रदरफोर्ड टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 39 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच एनालिसिस… न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज मैच स्कोरकार्ड 1. मैच विनर 2. मैच के हीरोज वेस्टइंडीज की पारी : रदरफोर्ड ने टीम को 149 तक पहुंचाया
वेस्टइंडीज की पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 4 विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए थे। वहीं 5 विकेट तो महज 30 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने आए शेरफेन रदरफोर्ड ने पारी को संभाला और स्कोर 149 तक पहुंचाया। रदरफोर्ड ने नाबाद 68 रन बनाए। उनके अलावा उनके अलावा निकोलस पूरन ने 17, अकील होसेन ने 15, आंद्रे रसेल ने 14 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन का योगदान दिया। टीम के 6 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके। टिम साउथी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए। जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड की पारी : फिलिप्स ने 40 रन बनाए, लेकिन तीन को जीत नहीं दिला सके
150 रन बनने के टारगेट को चेज करते हुए न्यूजीलैंड ने लगातार विकेट खोए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 33 बॉल पर 40 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर ने नाबाद 21 रन, फिन एलन ने 26 और डेरिल मिचेल ने 12 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके। वहीं मोती ने 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल और अकील होसेन को 1-1 विकेट मिला। दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट। वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती।