ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का छठा मुकाबला आज दोनों मेजबान यानी वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। दोनों टीमें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वेस्टइंडीज की टीम 2 बार टी-20 वर्ल्डकप का खिताब जीती है। वहीं अमेरिका पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है। हालांकि विंडीज अमेरिका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी, क्योंकि USA ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराकर उलटफेर किया था।