टैरिफ ऐलान से लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार 6% गिरा:दो दिन में मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर घटा; एपल, बोइंग, इंटेल के शेयर 12% तक टूटे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 2,231.07 पॉइंट या 5.50% गिरकर 38,314 के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था। यानी दो दिन में डाउ जोन्स 9% से ज्यादा गिरा है। वहीं, SP 500 इंडेक्स में 322.44 पॉइंट या 5.97% की गिरावट रही। ये 5,074 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट 962.82 अंक या 5.82% गिरकर 15,587 के स्तर पर बंद हुआ। एपल, बोइंग, इंटेल और डाउ INC जैसी कंपनियों के शेयरों में 12% तक की गिरावट रही। दो दिन में मार्केट कैप करीब 5 ट्रिलियन डॉलर घटा इस गिरावट से अमेरिकी शेयर बाजार का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा कम हो गया। SP 500 इंडेक्स का मार्केट कैप 3 अप्रैल को 45.388 ट्रिलियन डॉलर था, जो 4 अप्रैल को घटकर करीब 42.678 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं 2 अप्रैल को मार्केट कैप 47.681 ट्रिलियन डॉलर था। यानी, दो दिन में मार्केट कैप करीब 5 ट्रिलियन डॉलर घट चुका है। डॉउ जोन्स इंडेक्स के टॉप लूजर अमेरिकी बाजार में गिरावट के 4 कारण 3 अप्रैल को डाउ जोन्स 3.98% गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ था डाउ जोन्स एक दिन पहले 1,679 पॉइंट (3.98%) गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ। था वहीं, SP 500 इंडेक्स में 274 पॉइंट (4.84%) की गिरावट रही। ये 5,450 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट सबसे ज्यादा 1,050 अंक (5.97%) गिरकर बंद हुआ। बीते 10 साल में SP 500 इंडेक्स की 4% से ज्यादा की गिरावट 9 अप्रैल से लागू होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगेगा। बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल को और रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है। सेंसेक्स 930 ​​​​​​अंक गिरकर 75,364 पर बंद हुआ सेंसेक्स आज यानी 4 अप्रैल को 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 6.56% टूटा। फार्मा, रियल्टी और आईटी इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट रही। ऑटो, मीडिया इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट रही।