टी-20 वर्ल्ड कप और इंडिया-पाकिस्तान का महा मुकाबला। क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने एक बार फिर दोनों देशों का हाईवोल्टेज मैच देखा। नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर इंडिया ने पाकिस्तान को 119 रन नहीं बनाने दिए। इस मुकाबले को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल जैसे महान खिलाड़ी भी पहुंचे। स्टेडियम इंडिया और पाकिस्तान के फैंस से भरा हुआ था। इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए। कई कैच छूटे, कई पकड़े गए। गेंदबाज कभी बल्लेबाज से टकराया तो कभी फील्डर ने कमाल दिखाया। इंडिया-पाकिस्तान मैच के 16 मोमेंट्स… 1. गेल का स्पेशल इंडिया-पाकिस्तान ब्लेजर वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल नसाउ स्टेडियम पहुंचे। गेल का लुक काफी स्टाइलिश था। उन्होंने स्पेशल इंडिया-पाकिस्तान ब्लेजर पहना था। ब्लेजर पर दोनों देशों के राष्ट्रध्वजों का कलर था। गेल प्रैक्टिस कर रहे भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले और अपने ब्लेजर पर उनके साइन लिए। ऑटोग्राफ देने वालों में विराट कोहली, बाबर आजम जैसे खिलाड़ी शामिल थे। 2. शाहिद अफरीदी और युवराज सिंह साथ-साथ मैच के पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह साथ-साथ नजर आए। 3. खेल के मैदान में पॉलिटिकल मैसेज मैच के पहले नसाउ स्टेडियम के ऊपर एक एयरक्राफ्ट उड़ान भरता नजर आया। इस पर बैनर लटक रहा था, जिस पर लिखा था- रिलीज इमरान खान। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं। उन पर तोशखाना केस में करप्शन के आरोप हैं। इसी साल फरवरी में हुए आम चुनाव से पहले इमरान को 3 केसेस में 31 साल की सजा सुनाई गई है। 4. टॉस के समय रोहित सिक्का भूल गए भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की वजह से देरी हुई। टॉस 7:30 बजे नहीं, 8 बजे हुआ। टॉस करने रोहित शर्मा और बाबर आजम मैदान में पहुंचे। प्रेजेंटेटर रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा से कहा कि सिक्का उछालिए। रोहित भूल गए थे कि टॉस का कॉइन उनकी जेब में है। इसके बाद रोहित ने जेब से कॉइन निकालकर टॉस किया। टॉस पाकिस्तान ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। 5. शाहीन पर रोहित का रिकॉर्ड तोड़ सिक्स ओपनिंग करने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आए। शाहीन पहला ओवर फेंक रहे थे। तीसरी गेंद पर रोहित ने शाहीन को डीप स्क्वायर लेग पर सिक्स लगाया। ये रोहित ने फ्लिक करके 77 मीटर लंबा सिक्स मारा। इसके साथ ही टी-20 मैचों में शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में सिक्स मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। शाहीन के खिलाफ वनडे में भी रोहित ने यही रिकॉर्ड बनाया था। 6. नसीम की बॉल पर कोहली का चौका, फिर कैच आउट विराट कोहली ने पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए नसीम शाह की पहली बॉल पर चौका लगाया। ये कोहली का ट्रेड मार्क कवर ड्राइव थी। अगली बॉल को कोहली ने डिफेंड किया। नसीम ने फिर ऑफ स्टंप्स पर शॉर्ट बॉल फेंकी। ये एक खराब गेंद थी, लेकिन कोहली इसे चौका मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए। कवर पॉइंट पर खड़े उस्मान खान कोहली का कैच पकड़ा, जो सिर्फ 4 रन बना सके। 7. पावरप्ले के आखिरी ओवर में पंत को 2 जीवनदान पावरप्ले का आखिरी ओवर मो. आमिर ने डाला। सामने थे ऋषभ पंत। पहली गेंद पर इफ्तिखार खान ने स्लिप पर पंत का कैच छोड़ा। दूसरी ही गेंद पर पंत ने कवर की दिशा में शॉट खेला। गेंद काफी ऊंची गई। उस्मान खान ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को लपक नहीं पाए। 8. आमिर ने एक ओवर में पंत और जडेजा के विकेट लिए पाकिस्तान की ओर से 15वां ओवर मो. आमिर ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने लगातार 2 विकेट लिए। पहले पंत को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। इसके बाद रवींद्र जडेजा का विकेट लिया। जडेजा आमिर की लेंथ बॉल पर डिफेंस कर रहे थे, गेंद थोड़ा रुककर आई। जडेजा ने कवर्स पर खड़े इमाद वसीम को कैच दे दिया। 9. सिराज के थ्रो पर गिरे रिजवान, बल्ला लिए बिना रन लिया भारत के बाद पाकिस्तान की पारी शुरू हुई। बाबर आजम और रिजवान ओपनिंग करने आए। दूसरे ओवर सिराज फेंक रहे थे। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल को रिजवान ने सीधा खेला। रिजवान शॉट खेलते वक्त क्रीज से काफी बाहर निकल आए थे। सिराज ने रनआउट के लिए थ्रो मारा। रिजवान के हाथ से बल्ला छूट गया। बॉल बिना विकेट पर लगे फाइन लेग की तरफ गई और रिजवान बिना बल्ले के रन के लिए दौड़ पड़े। 10. बुमराह की इनस्विंग नहीं समझे रिजवान, क्लीन बोल्ड जसप्रीत बुमराह ने 15वें ओवर में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा दिया। विकेट था 31 रन बनाकर खेल रहे रिजवान का। बुमराह ने तेज रफ्तार इन स्विंग गेंद फेंकी। रिजवान डिफेंस नहीं कर पाए और गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर जा लगी। ये पाकिस्तान की पारी के लिए बहुत बड़ा झटका था। 11. शिवम दुबे ने मोहम्मद रिजवान का कैच छोड़ा पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में शिवम दुबे मे मोहम्मद रिजवान को जीवनदान दे दिया। ये ओवर बुमराह फेंक रहे थे। जिनकी लेंथ बॉल को रिजवान ने डीप फाइन लेग पर खेला। ये तेज शॉट सीधा शिवम दुबे के हाथों में गई, लेकिन वो कैच पकड़ नहीं पाए। इसके बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने फॉलो थ्रू में बाबर का कैच छोड़ा। सिराज की गेंद पर बार ने तेज स्टेट शॉट खेला था। सिराज ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद छिटक गई। 12. सूर्यकुमार का सुपर कैच, बाबर पवेलियन लौटे 120 रन चेज कर रही पाकिस्तान की टीम का पहला विकेट बुमराह ने गिराया। ये विकेट था कप्तान बाबर आजम का। आजम 13 रन बनाकर खेल रहे थे। बुमराह ने तेज इन स्विंग फेंकी।बाबर आजम इसे कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। यहां सूर्यकुमार थे, जिन्होंने डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच लिया।
13. उस्मान खान और पंड्या क्रीज पर टकराए 9वें ओवर में हार्दिक पंड्या और उस्मान खान क्रीज पर टकरा गए। तीसरी बॉल पर रिजवान ने शॉर्ट लेग पर शॉट खेला। नॉन स्ट्राइक पर खड़े उस्मान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हार्दिक गेंद को फील्ड करने के लिए दौड़े और उस्मान खान से टकरा गए। हार्दिक ने गेंद नॉन स्ट्राइक विकेट्स की ओर फेंकी पर थ्रो नहीं लगा। यहां उस्मान रनआउट हो सकते थे। 14. पंत ने छलांग लगाकर पकड़ा फखर जमान का कैच पंड्या ने 13वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। दूसरी ही गेंद शॉर्ट फेंकी। पुल करने गए फखर के बल्ले का टॉप ऐज लगा। पंत पीछे की ओर दौड़े और छलांग कैच पूरा किया। पंत ने इस मैच में इमाद वसीम और शादाब खान का कैच पकड़ा। 15. बुमराह का सुपर ओवर जसप्रीत बुमराह 19वां ओवर फेंकने आए। तब पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। उन्होंने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया। जिसका फायदा 20वें ओवर में अर्शदीप ने उठाया।
13. उस्मान खान और पंड्या क्रीज पर टकराए 9वें ओवर में हार्दिक पंड्या और उस्मान खान क्रीज पर टकरा गए। तीसरी बॉल पर रिजवान ने शॉर्ट लेग पर शॉट खेला। नॉन स्ट्राइक पर खड़े उस्मान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हार्दिक गेंद को फील्ड करने के लिए दौड़े और उस्मान खान से टकरा गए। हार्दिक ने गेंद नॉन स्ट्राइक विकेट्स की ओर फेंकी पर थ्रो नहीं लगा। यहां उस्मान रनआउट हो सकते थे। 14. पंत ने छलांग लगाकर पकड़ा फखर जमान का कैच पंड्या ने 13वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। दूसरी ही गेंद शॉर्ट फेंकी। पुल करने गए फखर के बल्ले का टॉप ऐज लगा। पंत पीछे की ओर दौड़े और छलांग कैच पूरा किया। पंत ने इस मैच में इमाद वसीम और शादाब खान का कैच पकड़ा। 15. बुमराह का सुपर ओवर जसप्रीत बुमराह 19वां ओवर फेंकने आए। तब पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। उन्होंने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया। जिसका फायदा 20वें ओवर में अर्शदीप ने उठाया।