अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने व्यापार के जरिए से विवाद सुलझाया है। अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है।’ ट्रंप ने यह दावा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ एक बैठक के दौरान ओवल ऑफिस में किया। उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान के बीच हमले और भी खतरनाक और बदतर होते जा रहे थे। किसी को तो इसे अंजाम पर पहुंचाना ही था। हमने उनसे बात की।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मैंने दोनों देशों से कहा कि आप लोग क्या कर रहे हैं? पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन और कुछ बहुत अच्छे, महान नेता हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं।’ इस पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा- कॉमन फ्रेंड, मोदी हमारे भी दोस्त हैं। फिर ट्रंप ने कहा- वह (मोदी) एक महान व्यक्ति हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था। ट्रंप ने सोशल मीडिया X पर सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है। हालांकि, 15 मई को उन्होंने कहा था- मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, बल्कि सिर्फ मदद की है। भारत-पाक सीजफायर पर ट्रम्प के अब तक 6 दावे पहला: 10 मई- सीजफायर पर पहला बयान, जंग रोकने का दावा किया भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं। दूसरा: 11 मई- कश्मीर मुद्दे पर हल निकालने की कोशिश करूंगा मुझे भारत और पाकिस्तान की मजबूत लीडरशिप पर बहुत गर्व है, जिन्होंने ताकत, समझदारी और हिम्मत दिखाकर यह फैसला लिया कि अब मौजूदा तनाव को रोकने का समय है। साथ ही, मैं दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या ‘हजार साल’ बाद कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकाला जा सकता है। तीसरा: 12 मई- मैंने भारत-PAK के बीच परमाणु जंग रोकी मैंने परमाणु जंग रोक दी है। अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की है। मुझे यकीन है कि यह सीजफायर स्थायी होगा। दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं, इससे एक भीषण परमाणु जंग छिड़ सकती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… चौथा: 13 मई- सीजफायर के लिए बिजनेस का इस्तेमाल किया दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मैंने काफी हद तक बिजनेस का इस्तेमाल किया। मेरा सबसे बड़ा सपना शांति स्थापित करने का है। मैं विभाजन नहीं, एकता चाहता हूं। पांचवां: 15 मई- सीजफायर नहीं कराया, सिर्फ मदद की मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, लेकिन मैंने मदद की है। मैं ये नहीं कहता कि ये मैंने किया, लेकिन ये पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सेटल करने में मदद की। पूरी खबर यहां पढ़ें… छठा- 16 मई- भारत-PAK न्यूक्लियर वॉर मैंने रुकवाया दोनों देशों के बीच हालात बहुत गंभीर हो गए थे। अगला कदम क्या होता, आप जानते हैं… ‘N वर्ड’। यानी न्यूक्लियर वॉर। मैंने दोनों देशों को जंग रोकने के बदले उनके साथ ट्रेड करने का प्रस्ताव रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें… पहलगाम हमले के 15 दिन बाद PAK पर एयर स्ट्राइक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वे दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटे और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। पहलगाम घटना के 15 दिन बाद 7 मई की रात 1.5 मिनट पर सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। ———————————————— भारत पाकिस्तान तनाव से जुड़ी खबरें… सीजफायर भारत चाहता था या पाकिस्तान, ऐन मौके पर हमने क्यों बंद कर दिए हमले 10 मई 2025… भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार ड्रोन अटैक और फायरिंग हो रही थी। तभी शाम 5.25 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया, ‘भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।’ यहां पढ़ें पूरी खबर… सीजफायर के बाद भी बॉर्डर पर तैनात रहेंगी सेनाएं, सिंधु जल समझौते का क्या होगा; 10 सवालों के जवाब भारत-पाकिस्तान के बीच 4 दिनों से जारी मिलिट्री एक्शन 10 मई की शाम थम सा गया था। अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की खबरें आती रहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर…