ट्रम्प की साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति से व्हाइट हाउस में बहस:अमेरिकन प्रेसिडेंट का आरोप- गोरे किसानों का नरसंहार हुआ; रामफोसा बोले- अश्वेत भी हिंसा पीड़ित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में मीडिया के सामने तीखी बहस हुई। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि साउथ अफ्रीका में गोरे किसानों का नरसंहार किया जा रहा है। ओवल ऑफिस में मीटिंग के दौरान ट्रम्प ने एक वीडियो को सबूत के तौर पर दिखाते हुए दावा किया कि साउथ अफ्रीका में गोरे लोगों को बड़े पैमाने पर टारगेट किया जा रहा है। इसके कारण किसान अमेरिका की ओर भाग रहे हैं। हालांकि, रामफोसा ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि नरसंहार के आरोप झूठे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा- साउथ अफ्रीका में सभी जातियों के लोग हिंसक अपराध से पीड़ित हैं। इनमें अधिकांश अश्वेत हैं। वहां सिर्फ गोरे लोगों को नहीं सताया जा रहा है। रामफोसा ने ट्रम्प को कतर सरकार से गिफ्ट में मिले प्लेन पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा- हमारी सरकार साउथ अफ्रीका में रंगभेद दूर करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुझे दुख है कि मेरे पास आपको देने के लिए विमान नहीं है, जिस पर ट्रम्प ने कहा- काश आपके पास होता। ट्रम्प-रामफोसा में बहस कैसे शुरू हुई, सिलसिलेवार पढ़िए- 1. दोस्ताना माहौल में मीटिंग शुरू हुई- दोनों राष्ट्रपतियों के बीच दोस्ताना माहौल में मीटिंग शुरू हुई। दोनों ने गोल्फ के बारे में बात की। ट्रम्प ने अफ्रीका में लोगों के गोल्फ खेलने के टैलेंट की तारीफ की। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने फिर ‘टी’ शब्द का जिक्र करते हुए दोनों देशों के बीच ट्रेड पर चर्चा करने की कोशिश की। उन्होंने एक मिनरल डील का भी जिक्र किया। 2. ट्रम्प ने अचानक कहा- लाइट बंद करो, वीडियो चलाओ- दोनों नेता के बीच ठीक से बातचीत चल चल रही थी। अचानक ट्रम्प ने अपने स्टाफ से वीडियो चलाने के लिए लाइट्स बंद करने को कहा। इससे रामफोसा चौंक गए। 3. रामफोसा ​​​​​​सिर्फ ​दो-तीन बार वीडियो देखने के लिए मुड़े- ​​​​​​जब वीडियो शुरू हुआ, तो रामफोसा ने ट्रम्प से इशारों में सवाल किया कि यह क्या है? हालांकि, ट्रम्प ने उन्हें इंतजार करने का इशारा किया। रामफोसा ने दो-तीन बार पीछे मुड़कर वीडियो देखा। ट्रम्प ने वीडियो को गोरे लोगों के नरसंहार का सबूत बताते हुए कहा कि इसमें हजारों गोरे किसानों की कब्रें दिखाई गई हैं। 4. रामफोसा बोले- पता लगाएंगे वीडियो कहां का है- रामफोसा ने अपना संयम बनाए रखते हुए दावों से इनकार किया। उन्होंने कहा- मैंने पहले कभी यह वीडियो नहीं देखा है। हम पता लगाएंगे कि यह वीडियो कहां है। इसकी प्रामाणिकता की गहराई से जांच करेंगे। 5. ट्रम्प नहीं रुके, न्यूज आर्टिकल्स दिखाकर हत्या-हत्या कहने लगे- रामफोसा ​​​​​​के आश्वासन के बाद भी ​ट्रम्प नहीं रुके। उन्होंने न्यूज आर्टिकल्स की प्रिंटेड कॉपी दिखाईं, जिनमें साउथ अफ्रीका में मारे गए गोरे लोगों के बारे में बताया गया है। पन्नों को पलटते हुए ट्रम्प जोर से हत्या…हत्या कहते रहे। ट्रम्प साउथ अफ्रीका के भूमि अधिग्रहण कानून की आलोचना कर रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही डोनाल्ड ट्रम्प भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर साउथ अफ्रीका की आलोचना कर रहे हैं। ट्रम्प का आरोप है कि साउथ अफ्रीका की सरकार जबरदस्ती लोगों की जमीन पर कब्जा कर रही है। इसके साथ ही वहां कुछ लोगों को परेशान कर रही है। मार्च में ट्रम्प ने अमेरिका में साउथ अफ्रीकी राजदूत को निष्कासित कर दिया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका को भविष्य में मिलने वाली सभी भी फंडिंग भी रोक दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गोरे किसानों को राजनीतिक शरण लेने की छूट भी दी है, जबकि अमेरिका में सभी शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक है। फरवरी में ट्रम्प की यूक्रेन जंग पर जेलेंस्की से बहस हुई थी 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह दूसरी बार है, जब ट्रम्प ने मीडिया के सामने किसी देश के राष्ट्रपति के साथ बहस की हो। इससे पहले 28 फरवरी को ट्रम्प की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन जंग पर व्हाइट हाउस में तीखी बहस हुई थी। ट्रम्प ने अकड़कर जेलेंस्की से कहा- आप अमेरिकी मदद के प्रति शुक्रगुजार नहीं हैं। आप कोई भी डील करने की स्थिति में नहीं हैं। आप तीसरी वर्ल्ड वॉर की संभावना के साथ जुआ खेल रहे हैं। या तो आप डील करें या हम इस समझौते से बाहर हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की से कहा कि ओवल ऑफिस आकर मीडिया के सामने अपनी बात रखना और हम पर दबाव बनाने की कोशिश करना अपमान की बात है। इस पर जेलेंस्की ने पूछा कि क्या आप यूक्रेन गए हैं, वहां की समस्याएं देखने के लिए? इस युद्ध का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा। ट्रम्प ने झुंझलाते हुए कहा कि ​​​’हमें मत बताओ कि हमें क्या महसूस करना चाहिए। आप हमें यह बताने की स्थिति में नहीं हो कि हम क्या महसूस करेंगे। हम बहुत मजबूत और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ट्रम्प से बहस के बाद व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने जेलेंस्की और उनके प्रतिनिधिमंडल को व्हाइट हाउस से जाने तक के लिए कह दिया था। इसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से रवाना हो गए। ट्रम्प और उनके बीच मिनरल्स को लेकर डील नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें… …………………………………… डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प का फिर दावा, बोले- मैंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया:दोनों देशों के साथ बड़ा सौदा कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने व्यापार के जरिए से विवाद सुलझाया है। अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है।’ पूरी खबर पढ़ें…