ट्रम्प ने पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बात की:रूसी राष्ट्रपति बोले- सही समझौते हो जाएं तो यूक्रेन में सीजफायर मुमकिन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज दो घंटे से ज्यादा बातचीत हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत ज्यादा अच्छा बताया है। पुतिन ने कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है। पुतिन ने कहा कि संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन के साथ भविष्य के शांति समझौते पर एक मसौदा तैयार करने के लिए काम करने को तैयार हैं। पुतिन से पहले ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर बात की। हालांकि यह बातचीत सिर्फ कुछ मिनट की ही थी। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…