ट्रम्प पर हमले की तस्वीर वाली टी-शर्ट मार्केट में आई:घटना के 3 घंटे के अंदर चीन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने लगी; कीमत ₹450

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इसमें वे बाल-बाल बच गए। 15 मिनट बाद वह तस्वीर सामने आई जिसमें ट्रम्प के चेहरे पर खून था और वे मुट्‌ठी हवा में लहराते हुए ‘फाइट-फाइट’ बोली रहे थे। ये तस्वीर सामने आने के 2 घंटे बाद ही इस तस्वीर वाली टी-शर्ट चीन की ई-कॉमर्स कंपनी ताओबाओ पर बिकने लगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इन टीशर्ट्स के लिए चीन के अलावा अमेरिका से भी ऑर्डर आ रहे हैं। एक टी-शर्ट की कीमत करीब 450 रुपए है। ट्रम्प की इस तस्वीर के साथ लोग अलग-अलग स्लोगन लिखकर टीशर्ट डिजाइन कर रहे हैं। किसी टी-शर्ट पर ‘शूटिंग मेक्स मी स्ट्रॉन्गर’, ‘आई विल नेवर स्टॉप’ तो किसी पर ‘फाइट नेवर सरेंडर’ लिखा है। ‘टी-शर्ट के लिए 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले’
चीन में रहने वाली और ताओबाओ पर सामान बेचने वाली ली जिनवेई ने बताया कि शूटिंग की खबर आते ही उन्होंने टी-शर्ट के डिजाइन को प्रिंट देने दे दिया था। उन्होंने सेल के लिए भी इसे सोशल मीडिया पर डाला था। देखते ही देखते उन्हें 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल गए। ली ने बताया की उन्हें एक टी-शर्ट को बनाने में आधा मिनट लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हमने फैक्ट्री में केवल ट्रम्प के ही प्रिटेंट कपड़े बनाए है क्योंकि उन्हें लगता है इस बार वे चुनाव जीतने वाले हैं। ‘ट्रम्प के स्पोर्ट्स टी-शर्ट से डोनेशन इकट्ठा कर रहे हैं’
अमेरिकी अखबार पोलिटिको के मुताबिक अमेरिका में भी इस टी-शर्ट को लेकर काफी क्रेज देखने के मिल रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर हॉजट्विन्स ने टी-शर्ट की इमेज को पोस्ट कर लिखा कि ‘फाइट! फाइट! फाइट!’ और कहा कि ‘इस शर्ट से होने वाला 100% मुनाफा ट्रम्प को जाएगा।’ गोली लगने के बाद ट्रम्प ने मुट्ठी भीचीं
अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली में गोलियां चलीं। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई। पूर्व राष्ट्रपति का चेहरा खून से सना था, फिर भी वे अपनी मुट्ठी भींचे हुए फाइट-फाइट चिल्लाते रहे। आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया। ये खबरें भी पढ़े… बाइडेन बोले- ट्रम्प फायरिंग केस में अपनी थ्योरी न बनाएं: FBI को जांच करने दें; पूर्व राष्ट्रपति को कान पर लगी थी गोली, शूटर मारा गया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वे सुरक्षित हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है।घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे…यहां पढ़े पूरी खबर क्या ट्रम्प ने खुद पर चलवाई गोली: आरोप- चुनावी फायदे के लिए कराया हमला, 3 वजह जो इस दावे को खारिज करती हैं अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली में गोलियां चलीं। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई। पूर्व राष्ट्रपति का चेहरा खून से सना था, फिर भी वे अपनी मुट्ठी भींचे हुए फाइट-फाइट चिल्लाते रहे…यहां पढ़े पूरी खबर