ट्रम्प बोले- अप्रवासी अमेरेकियों का रेप-मर्डर कर रहे:कहा- राष्ट्रपति बना तो उन्हें मौत की सजा दूंगा, कमला जीतीं तो देश खत्म हो जाएगा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अमेरिका के कोलोराडो में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने अप्रवासियों पर जमकर हमला बोला। ट्रम्प ने कहा कि आज दुनिया अमेरिका को एक ऐसे देश के तौर पर जानती है जहां कब्जा किया जा चुका है। हम पर एक आपराधिक ताकत ने कब्जा कर रखा है। 80 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने कहा, “हम पर उन अप्रवासियों ने आक्रमण किया है जो अमेरिकियों का रेप और कत्ल कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि 5 नवंबर की तारीख अमेरिका में आजादी का दिन होगा। जो भी अप्रवासी अमेरिकी नागरिक की हत्या करेगा उसे मौत की सजा दी जाएगी।” अप्रवासियों को राक्षस और जानवर बताते हुए ट्रम्प ने कहा कि कोलोराडो के अरोरा में लेटिन अमेरिकी अप्रवासी आतंक फैला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी अपराधी बताया। ट्रम्प ने कहा कि कोलोराडो में वेनेजुएला से आए लोगों को पुलिस पर गोली चलानी की इजाजत दे दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प का यह दावा झूठा है। ट्रम्प बोले- अप्रवासियों को उन देशों में भेजेंगे जिनसे अमेरिका युद्ध लड़ेगा
ट्रम्प ने कहा कि अगर हैरिस चुनाव जीत गईं तो अमेरिका में 2 करोड़ नए अप्रवासी आ जाएंगे और हमारा देश खत्म हो जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि वे अप्रवासियों के खिलाफ ऑपरेशन अरोरा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार को विदेशियों को उन देशों में भेजने की इजाजत मिल जाएगी, जिनके खिलाफ अमेरिका जंग लड़ रहा होगा। इससे पहले 10 सितंबर को कमला हैरिस के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर कहा था कि अमेरिका में रोज हजारों अपराधी आ रहे हैं। वे (प्रवासी) कुत्ते-बिल्लियों को खाते हैं। इससे पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान जब ट्रम्प पर हमला हुआ, तब भी वे अप्रवासियों पर ही भाषण दे रहे थे। हमले के बाद भी ट्रम्प ने कहा था, “अमेरिका में नौकरियां किसे मिल रही हैं, अमेरिका की 107% नौकरियां गैर कानूनी एलियन्स हड़प रहे हैं।” ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों की तुलना फिल्मी दुनिया के मॉन्सटर्स से करते हुए कहा था कि वे आपको खा जाएंगे। मैक्सिको बॉर्डर से अमेरिका जाने वालों में भारतीय भी शामिल अमेरिका में पिछले 11 सालों में भारतीय प्रवासियों की तादाद डेढ़ गुना ज्यादा हो गई है। अमेरिका लंबे समय से भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा देश रहा है। हालत ये हो गए हैं कि यहां पहुंचने के लिए लोग गलत रास्ता अपनाने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है। साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे जिनमें भारतीय प्रवासियों ने गैर कानूनी तरीके से मैक्सिको के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जबकि साल 2022 में ये संख्या बढ़कर 63,927 हो गई है। ​​​​​​ ————————————————– अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प का वादा-बिजली बिल आधा करेंगे:केजरीवाल बोले- फ्री की रेवड़ी US पहुंची; ओबामा का ट्रम्प पर तंज- बच्चों का डायपर भी नहीं बदला होगा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका बिजली बिल कम करने का आइडिया अब अमेरिका के चुनावों तक पहुंच गया है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘फ्री की रेवड़ी’ US पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… पोप बोले- अमेरिकी चुनाव में कम शैतानी उम्मीदवार चुनें:कहा- एक प्रवासियों को निकालता है दूसरा अबॉर्शन का समर्थक दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी कैथोलिक ईसाइयों को कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प में से ‘कम शैतानी उम्मीदवार’ को चुनने की सलाह दी है। एशिया के चार देशों के दौरे से रोम वापस लौटते समय फ्रांसिस ने शुक्रवार को प्लेन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूरी खबर पढ़ें…