अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को लगभग 3 साल से जारी जंग को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि वे युद्ध से हुई तबाही को देखकर काफी दुखी हैं। इसे रोकना होगा। इसके लिए वे पुतिन और जेलेंस्की से बात करेंगे। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि वे यूक्रेन जंग को कैसे रुकवाएंगे। ट्रम्प ने कहा कि युद्ध की वजह से विवादित क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और इसे ठीक करने में 100 साल से ज्यादा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर ऐसे हैं जहां एक भी बिल्डिंग नहीं बची है। सब तबाह हो चुका है। ‘यूक्रेन जंग की तस्वीरें अमेरिका की गृह युद्ध की याद दिलाती हैं’
ट्रम्प ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की कई तस्वीरें ऐसी हैं, जिनमें शव बुरी हालत में पड़े हैं। इन्हें देखकर मुझे 1861-1865 तक चले अमेरिका की गृह युद्ध की याद भयानक तस्वीरें याद आती हैं। इससे पहले अमेरिकी चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को बाइडेन प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अरबों डॉलर की मदद पर सवाल खड़े चुके हैं। बीते हफ्ते टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी ट्रम्प ने कहा था कि वे जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं। यूक्रेन वॉर में नॉर्थ कोरिया की मौजूदगी से EU नाराज इससे पहले सोमवार को यूरोपीय संघ (EU) और कई पश्चिमी देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के शामिल होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। संयुक्त बयान में इन देशों ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया के सैनिकों का युद्ध में शामिल होना इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित होगा। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने सोमवार को दावा किया कि रूस के कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के साथ युद्ध में नॉर्थ कोरिया के करीब 30 सैनिक या तो मारे गए या फिर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूक्रेन में करीब ढाई साल से चल रहे युद्ध में 43 हजार से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 3 लाख 70 हजार यूक्रेनी लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 1 लाख 98 हजार रूसी सैनिक भी मारे जा चुके हैं, लेकिन रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ——————————— रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जेलेंस्की बोले- यूक्रेन के कब्जे वाली जमीन नाटो कंट्रोल करे:इंटरव्यू में कहा- सीजफायर हो तो इस बात की भी गारंटी मिले कि पुतिन वापस नहीं आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में यूक्रेन के नियंत्रण वाले हिस्से नाटो के कंट्रोल में देने की बात की है। उनके मुताबिक, अगर नाटो इस इलाके को अपने कंट्रोल में ले लेता है तो युद्ध खत्म हो जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर…