डब्ल्यूएचओ बोला- यूरोप में अक्टूबर-नवंबर में ज्यादा मौतें हो सकती हैं; इजराइल में दोबारा लॉकडाउन लगा; अब तक 2.91 करोड़ केस

कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 91 लाख 80 हजार 905 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 28 हजार 265 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 10 लाख 26 हजार 766 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में अक्टूबर और नवंबर में कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है। यूरोप में हाल के हफ्तों में मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर स्पेन और फ्रांस में। डब्ल्यूएचओ यूरोप द्वारा निगरानी की जा रही 55 देशों में अकेले शुक्रवार को 51,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार दोबारा तीन हफ्ते के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा। इसके साथ ही इजराइल देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस दौरान लोगों को अपने घर से 500 मीटर के दायरे में ही रहना होगा। हालांकि, वे सीमित समय के लिए काम पर जा सकते हैं। देश में मामले बढ़ रहे हैं। अब तक 1 लाख 55 हजार 604 संक्रमित मिले हैं और 1119 मौतें हुईं हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 6,698,525 1,98,308 39,74,949
भारत 48,45,003 79,754 37,77,044
ब्राजील 43,30,455 1,31,663 35,73,958
रूस 10,62,811 18,578 8,76,225
पेरू 7,29,619 30,710 5,66,796
कोलंबिया 7,16,319 22,924 5,99,385
मैक्सिको 6,68,381 70,821 4,71,623
साउथ अफ्रीका 6,49,793 15,447 5,77,906
स्पेन 5,76,697 29,747 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 5,46,481 11,263 4,09,771

24 घंटे में दुनिया भर में 3 लाख से ज्यादा मामले मिले

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में दुनिया भर में रिकॉर्ड 3 लाख 7 हजार 930 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा मामले भारत (93,215) से सामने आए। दूसरे नंबर पर अमेरिका (31,857) और तीसरे नंबर पर ब्राजील (14,597) रहा। पिछली बार सबसे ज्यादा मामले 6 सितंबर को सामने आए थे। उस दिन संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 6 हजार 857 रहा था।

ऑस्ट्रेलिया: हॉटस्पॉट वाले इलाके में प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को लोगों ने हॉटस्पॉट वाले इलाके में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कामों से नाराज थे। प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस पर फल और सब्जियां फेंकी। पुलिस ने महामारी से जुड़े नियमों को तोड़ने के लिए 74 लोगों को गिरफ्तार किया है और 176 लोगों पर जुर्माना लगाया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन में करीब 250 लोग शामिल थे।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित क्वीन विक्टोरिया मार्केट में फल और सब्जियां फेंकते प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंची पुलिस।

सऊदी अरब: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी
सऊदी अरब ने मंगलवार से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगी पाबंदियां हटाने का ऐलान किया है। करीब 6 महीने के बाद देश में कुछ दूसरे देशों की फ्लाइट्स को आने की मंजूरी दी जाएगी। 1 जनवरी के बाद सऊदी अरब सड़क और समुद्र के रास्ते अपने देश के लोगों की आवाजाही पर लगी रोक भी हटा लेगा। सरकार ने कहा है कि इसकी तारीख की घोषणा दिसंबर में की जाएगी। इसके साथ ही वैध वीजा वाले दूसरे देशों के लोग भी सऊदी आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें संक्रमण नहीं होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को देशभर में दोबारा लॉकडाउन का ऐलान किया। ऐसा करने वाला इजराइल दुनिया का पहला देश है।

Coronavirus Novel Corona Covid 19 Coronavirus Outbreak Today 13 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19