डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवती की मौत, दोस्त गंभीर घायल

मयूर विहार इलाके में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस कपल की बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। ये दोनों अपने घर में कोई बहाना बनाकर घूमने के लिए निकले थे।

मृतका की पहचान काजल के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया साउथ गणेश नगर एरिया में काजल परिवार के साथ रहती थी। वहीं घायल सिद्धार्थ शकरपुर एरिया में रहता है। दोनों की काफी समय से दोस्ती थी। शाम को काजल अपने घर से किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकली थी। यह हादसा नोएडा लिंक रोड क्राउन प्लाजा होटल के नजदीक हुआ। जब तेज रफ्तार से बुलेट चला रहे सिद्धार्थ की मोटर साइकिल अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today