गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चेन्नई में AIADMK के साथ गठबंधन का ऐलान किया। उन्होंने कहा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा। शाह ने कहा AIADMK की कोई डिमांड या मांग नहीं है। पार्टी का NDA में शामिल होना दोनों के लिए ही बहुत उपयोगी है। सीटों का बंटवारा कैसे होगा, ये बातचीत के बाद तय किया जाएगा। तमिनाडु का चुनाव DMK सरकार के भ्रष्टाचार, दलितों पर, महिलाओं पर अत्याचार के आधार लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी 2021 का विधानसभा चुनाव भी AIADMK और बीजेपी ने गठबंधन में लड़ा था। इसके बाद भाजपा और अन्नाद्रमुक ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग-अलग गठबंधन में लड़ा, लेकिन डीएमके उस चुनाव में भी जीत गई। इसे अन्नाद्रमुक और भाजपा के लिए झटका माना गया। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की अगुआई में INDIA गठबंधन ने सभी सीटों पर जीत दर्जकी है। डीएमके को 22, कांग्रेस को 9,सीपीआई, सीपीआई(एम) और VCK को 2-2 और MDMK और IUML को एक-एक सीट पर जीत मिली है। पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की भी एक सीट पर कांग्रेस की जीत ई है। AIADMK और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का खाता तक नहीं खुल सका।