तेलंगाना में टनल हादसा, 6 मजदूर फंसे:एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा; 4 दिन पहले काम शुरू हुआ था

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार सुबह SLBC (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) टनल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें 6 मजदूर फंस गए। हादसा सुरंग के एंट्री पॉइंट से 14 किमी अंदर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, छत का करीब तीन मीटर हिस्सा ढहा है। टनल का काम काफी समय से रुका हुआ था। चार दिन पहले ही दोबारा काम शुरू किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुरंग हादसे पर दुख जताया है। जिला कलेक्टर, एसपी, अग्निशमन विभाग, हाइड्रा और सिंचाई विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी सुरंग दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली है और अधिकारियों से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने को कहा है। सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार और उनके विभाग के अन्य अधिकारी एक विशेष हेलीकॉप्टर से दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। टनल हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… असम खदान रेस्क्यू- 44 दिन बाद बाकी 5 शव बरामद, पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा असम अवैध खदान हादसे में मारे गए 5 और मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन में 44 दिन लग गए। पुलिस ने भास्कर को बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल चुके हैं। मजदूरों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले 8 जनवरी को एक शव और 11 जनवरी को तीन शव बरामद हुए थे। दरअसल, दीमा हसाओ जिले की उमरंगसो कोयला खदान में पानी भरने से 9 मजदूर फंस गए थे। पढ़ें पूरी खबर…