थोक महंगाई के आंकड़े आज जारी किए जाएंगे:पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, एपल ने iOS 18 अपडेट रोलआउट किया

कल की बड़ी खबर SEBI से जुड़ी रही। SEBI ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों की सभी मांगों को इंटरनल तरीके सुलझाएगा। मार्केट रेगुलेटर ने कर्मचारियों लिए दिए गए अपने पुराने (4 सितंबर) स्टेटमेंट को भी वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि जूनियर कर्मचारी बाहरी लोगों से प्रभावित होकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं शेयर बाजार ने 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ था। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. SEBI ने कहा- कर्मचारियों की मांगे इंटरनल तरीके से सुलझाएंगे: टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ आंदोलन कर रहे कर्मचारी, इसमें SEBI चीफ को हटाने की भी मांग सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सोमवार (16 सितंबर) को कहा कि वह अपने कर्मचारियों की सभी मांगों को इंटरनल तरीके सुलझाएगा। मार्केट रेगुलेटर ने कर्मचारियों लिए दिए गए अपने पुराने (4 सितंबर) स्टेटमेंट को भी वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि जूनियर कर्मचारी बाहरी लोगों से प्रभावित होकर आंदोलन कर रहे हैं। SEBI की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि ‘सेबी उचित इंटरनल मैकेनिज्म के जरिए कर्मचारियों से संबंधित मामलों को सुलझाता है। सभी ग्रेड के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद तय किया गया है कि ये सभी मामले पूरी तरह से सेबी के इंटरनल मैटर्स हैं और इसका सामाधान भी इंटरनल तरीके से SEBI के स्टैंडर्ड्स के मुताबिक किया जाएगा।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का हाई बनाया: 97 अंक चढ़कर 82,988 पर बंद हुआ; एनर्जी, मेटल और ऑटो शेयर्स में रही तेजी शेयर बाजार ने 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 97 अंक की तेजी के साथ 82,988 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 27 अंक की तेजी रही। ये 25,383 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली। NTPC निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं FMCG, फाइनेंशियल और IT शेयर्स में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस टॉप लूजर रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना ₹445 बढ़कर ₹73,489 पर पहुंचा: चांदी ₹2,214 महंगी होकर ₹88,314 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने-चांदी की कीमतों में 16 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 445 रुपए बढ़कर 73,489 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 73,044 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी 2,214 रुपए बढ़कर 88,314 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 86,100 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बोनस-शेयर्स अब रिकॉर्ड डेट के तीसरे दिन मिल जाएंगे: सेबी का नया T+2 ट्रेडिंग नियम 1-अक्टूबर से लागू होगा, अभी दो हफ्ते का समय लगता है 1-अक्टूबर या उसके बाद अनाउंस किए जाने वाले सभी बोनस इश्यू यानी शेयर्स अब रिकॉर्ड डेट से दो दिन बाद ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल कराए जाएंगे। अभी तक ऐसे इश्यू के शेयर्स रिकॉर्ड डेट से लगभग दो सप्ताह बाद ही अवेलेबल होते हैं। रिकॉर्ड डेट, वो कटऑफ डेट है, जिस पर इश्युअर कंपनी यह फैसला लेने के लिए विचार करती है कि कौन से शेयरहोल्डर्स बोनस इश्यू के लिए एलिजिबल हैं। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने 16 सितंबर को जारी एक सर्कुलर में बताया कि बोनस शेयरों की T+2 ट्रेडिंग को इनेबल कर दिया गया है, जहां T का मतलब रिकॉर्ड डेट है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अब UPI से होगा ₹5 लाख तक का टैक्स पेमेंट: हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों में भी एक दिन में 5 लाख तक पेमेंट कर सकेंगे यूजर्स भारतीय टैक्सपेयर्स अब UPI के जरिए 5 लाख रुपए तक का टैक्स पेमेंट कर पाएंगे। अब तक यह लिमिट 1 लाख रुपए थी। 16 सितंबर से नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में यह सुविधा शुरू कर दी है। सरकार ने इसके लिए 24 अगस्त को सर्कुलर जारी किया था। इससे पहले 8 दिसंबर 2023 को रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में सरकार हॉस्पिटल्स और शैक्षणिक संस्थानों में UPI से पेमेंट की लिमिट को रोजाना 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. एपल ने iOS 18 अपडेट रोलआउट करना शुरू किया: भारतीय यूजर्स को रात 10:30 बजे मिलेगा यह अपडेट, इसमें लॉक एंड हाइड एप्स सहित कई फीचर्स टेक कंपनी एपल ने 16 सितंबर को आईफोन यूजर्स के लिए iOS 18 सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। भारतीय आईफोन यूजर्स को यह अपडेट आज रात 10:30 बजे से मिलेगा। इस अपडेट में यूजर्स को होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, लॉक स्कीन कस्टमाइजेशन, कंट्रोल सेंटर कस्टमाइजेशन, टेक्स्ट इफेक्ट और लॉक एंड हाइड ऐप्स सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इस साल जून में WWDC इवेंट में इन फीचर्स के बारे में जानकारी दी थी। शुरुआती अपडेट में एपल इंटेलिजेंस का अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, एपल इंटेलिजेंस का अपडेट लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज और आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में आएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर… NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम 18 सितंबर को लॉन्च होगी: बजट में इस स्कीम का ऐलान हुआ था, माता-पिता बच्चों की ओर से इसमें निवेश कर सकेंगे केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर को दिल्ली में NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम लॉन्च करेंगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 पेश करते हुए इस स्कीम का ऐलान किया था। NPS वात्सल्य को बच्चों के बड़े होने पर उनकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी एन्श्योर करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्कीम में माता-पिता बच्चों की ओर से निवेश कर सकते हैं। बालिग होने पर अकाउंट रेगुलर NPS में बदल जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…